उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हीटवेव दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के कोटा में 42.1 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। udaipur temperature heat wave | udaipur temperature news | temperature heat wave udaipur

प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान इन दिनों 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक दर्ज होने से रात में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। ऐसे में दिन के समय आमजन तेज गर्मी से काफी प्रभावित नजर आ रहा है।

यहां भी गर्मी का असर है तेज
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान उदयपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 41.0, जोधपुर 40.0, जैसलमेर 40.0, बाड़मेर 41.4, करौली 41.0, जयपुर 40.5, चित्तौड़ 42.0, पिलानी 41.7, वनस्थली 41.6 और अलवर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान की यह स्थिति उस समय है जब गर्मी का काफी दौर अभी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से आमजन और ज्यादा प्रभावित नजर आएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


