आगे लगने से मौके पर मचा हड़कंप
बालोतरा,एआर लाइव न्यूज।बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट मेंं सोमवार को बड़ी आग लगने से हडकंप मच गया। पचपदारा रिफाइनरी का एक दिन बाद ही यानी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन होना है। Fire At Pachpadra Refinery Balotra rajasthan | Balotra Pachpadra Refinery Fire | Pachpadra Refinery Balotra rajasthan news | pachpadra refinery news | Pachpadra Refinery pm Modi news | Pachpadra Refinery Fire | Balotra news | PM Narendra Modi | PM Narendra Modi rajasthan visit
रिफाइनरी के उद्घाटन की बड़ी तैयारियों के बीच आज सोमवार को रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया। अंदर मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी तेज थी कि दूर दूर से धुंए का गुबार दिखाई देने लगा। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव सचिव वी श्रीनिवास ने भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वे आज ही जोधपुर पहुंचे थे। Pachpadra Refinery Balotra rajasthan news | Pachpadra Refinery Balotra rajasthan | Pachpadra Refinery Balotra Fire

आगे लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा
आग लगने पर 20 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमों ने आगे बुझाने की मशक्कत शुरू की। बचाव दल का सबसे पहला प्रयास यही था कि यह आग रिफाइनरी की अन्य यूनिट तक नहीं पहुंचे। रिफाइनरी की तकनीकी टीम के साथ उदृघाटन समारोह से जुड़ी सुरक्षा एंजेसिंया भी हरकत में आ गई है। आगे लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। pm modi Balotra Pachpadra Refinery Rajasthan

यह भी पढ़े : पचपदरा रिफाइनरी बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनकाएआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


