पुलिस हेडकांस्टेबल संपत्ति कुमारी ने हिम्मत दिखाते हुए आग की चपेट में आयी दुकान और आस-पास के रेस्टोरेंट से लोगों को बाहर निकाला : सिगरेट की चिंगारी से आग लगने की आशंका
- कैमिकल पेंट एवं थिनर की दुकान के दोनों तरफ रेस्टोरेंट और नजदीक में पेट्रोल पंप ने बढ़ाई चिंता
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के आरके सर्किल स्थित कैमिकल-पेंट की दुकान में शुक्रवार शाम करीब 7.15 बजे भीषण आग लग गयी। आग लगते ही दुकान में और आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुकान में कैमिकल, पेंट और थिनर के डिब्बे हल्के धमाके की आवाज के साथ एक-एक कर फटने लगे। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में बने रेस्टोरेंट्स की दीवार को भी चपेट में ले लिया। udaipur fire news | massive fire in chemical paint shop at rk circle udaipur | RK circle udaipur | udaipur breaking news | udaipur latest news | udaipur news | udaipur news live | udaipur news latest
आग लगने से दो मिनट पहले ही आरके सर्किल से निकलीं हेडकांस्टेबल संपत्ति कुमारी सूचना मिलने पर सबसे पहले मौके पर पहुंची, उन्होंने सूझ-बूझ और हिम्मत दिखाते हुए सबसे पहले दुकान के लोगों को बाहर निकाला और वायरलैस के जरिए थाने, सभी को स्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त जाब्ता भेजने को कहा। मौके पर मौजूद थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि कैमिकल-पेंट की दुकान थी। हादसे के समय दुकान में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। कैमिकल डिब्बे फट रहे हैं, इससे आग बार-बार बढ़ रही है। उदयपुर के सभी फायरस्टेशन की 8 से 10 फायरब्रिगेड मौके पर लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग को बढ़ने से कंट्रोल कर लिया गया है, जल्द ही पूरी तरह आग पर काबू पा लिया जाएगा।वीडियो पर क्लिक कर देखें घटनाक्रम:-
पुलिस ने एहतियातन इस दुकान से सटे रेस्टोरेंट में रखे एलपीजी सिलेंडर को बाहर निकाल दिया गया है और नजदीक स्थित पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि रात 10 बजे तक भी आज पर पूरी तरह काबू नही पाया जा सका था।
सिगरेट की चिंगारी से आग लगने की आशंका
सुखेर थाने की हेडकांस्टेबल संपत्ति कुमारी ने बताया कि आग की सूचना से दो मिनट पहले ही वे आरके सर्किल चाय पीकर निकली थीं, वे शोभागपुरा चौराहा पहुंची भी नहीं थी कि आग लगने की सूचना आ गयी। सबसे नजदीक होने के चलते उन्होंने तत्काल स्कूटी घुमायी और मौके पर पहुंच गयी। संपत्ति कुमारी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले दुकान में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और फायरब्रिगेड पर कॉल किया। तब तक थाने से भी साथी पुलिसकर्मियों की टीम आ गयी। सभी ने मिलकर लोगों की भीड़ को पीछे कियां। आस-पास के सभी रेस्टोरेंट से सिलेंडर बाहर निकलवाए। हेडकांस्टेबल संपत्ति कुमारी ने बताया कि मौके से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने सिगरेट जलायी थी, सिगरेट की चिंगारी दुकान में रखे कैमिकल डिब्बे तक पहुंची। कैमिकल के डिब्बे में धमाके के साथ आग लगी और कुछ सैकंड में ही पूरी दुकान आग की चपेट में आ गयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


