राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का सेवा मन से अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए गुरूवार को उदयपुर बार एसोसिएशन और राजस्थान समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कोर्ट परिसर में परिंडे लगाए गए। उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन के नेतृत्व में बार पदाधिकारियों और पक्षी प्रेमी अधिवक्ताओं और संस्थान की टीम ने पेड़ों पर परिंडे लगाकर और नियमित रूप से पानी भरने का भरोसा भी दिलाया। rajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda abhiyan | parinda abhiyan in udaipur court news | udaipur bar association parinda abhiyan
बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। संस्थान कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि इस दौरान कोर्ट परिसर में पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे वितरित भी किए गए। इस अवसर पर उदयपुर बार एसोसिएशन के महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, सचिव आशीष कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य, प्रीति बाफना, पूर्व महासचिव चेतनपुरी गोस्वामी, पूर्व महासचिव चक्रवर्ती सिंह राव, पूर्व पार्षद गिरिश भारती, संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। parinda abhiyan in udaipur court news |

अभियान गर्मी के सीजन में लगातार जारी रहेगा
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि अभियान के तहत आमजन को निशुल्क परिंडा वितरण के साथ ही सार्वजनिक पार्क सहित अन्य स्थानों पर भी परिंडे लगाए जा रहे है। इस सीजन में उदयपुर में 5000 परिंडे निशुल्क वितरित करने और लगाने का लक्ष्य है। पक्षियों की सेवा के लिए संस्थान का यह अभियान गर्मी के सीजन में लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े : पक्षियों की सेवा के लिए आगे आ रहे पक्षी प्रेमी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


