शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर में बड़ी कारवाई करते हुए 1422 लीटर घी सीज किया है। बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध भी लगाया है। unsafe Food Products ban | शुद्ध आहार-मिलावट पर वार | 1422 Liters of Ghee Seized Ban Imposed on One Batch of Bilona Ghee | food Adulteration in rajasthan | shuddh Aahar-Milawat Par Vaar Campaign | shuddh Aahar-Milawat Par Vaar Campaign udaipur | shuddh Aahar-Milawat Par Vaar abhiyan
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल 6 नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 किलोग्राम सोया सॉस, 78 किलोग्राम ग्रीन चिली सॉस, 120 किलोग्राम कॉन्टिनेंटल सॉस को सीज किया गया। अविधपार 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो चेरी पपीता फ्रूटी एवं 750 किलो फलूदा नष्ट करवाया गया। shuddh Aahar-Milawat Par Vaar Campaign udaipur| shuddh Aahar-Milawat Par Vaar abhiyan Ghee ban
विक्रेताओं एवं निर्माताओं को बाजार में न बेचने के निर्देश
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड का निरीक्षण कर घी बिलौना के बैच नं. 024 एवं घी डेयरी फ्रेश के बैच नं. 23 के नमूने लिए गए। मौके पर 1422 लीटर घी सीज किया गया। उल्लेखनीय है कि बिलौना घी के बैच नं. 029 का नमूना असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित बैच के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं को इसे बाजार में न बेचने के निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़े : खाएं तो क्या खाएं,लालच में चल रहा मिलावट का धंधा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


