AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़ी मिलावट पकड़ी: केसर बाटी, घी सहित 17 खाद्य उत्पाद पर लगी रोक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 13, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan news food Adulteration Racket Busted 17 unsafe Food Products ban


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आप भी ब्रांड का नाम देखकर ही खरीदे खाद्य सामग्री : दुकानदार प्रतिष्ठान पर न डिस्पले कर सकेंगे और न ही बेच सकेंगे

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विगत दिनों लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों में अनसेफ पाए गए 17 उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया है। खाद्य सामग्री विक्रेता इन उत्पादों को न तो अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित कर सकेंगे और न ही इनको बेच सकेंगे। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने आमजन को सलाह दी है कि वे इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें। | rajasthan news | food Adulteration Racket Busted | 17 unsafe Food Products ban | Kesar Bati ban | Ghee ban | rajasthan breaking news | udaipur news latest | udaipur news live | शुद्ध आहार-मिलावट पर वार | shuddh Aahar-Milawat Par Vaar Campaign

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अप्रैल 2026 में विभिन्न जिलों में कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, इन पैक्ड खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट अनसेफ पाए जाने के कारण इनके राज्यभर में वितरण, विक्रय एवं डिस्प्ले पर अगले दो माह प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए। rajasthan food Adulteration Racket 17 unsafe Food Products ban Including Kesar Bati and Ghee

आमजन को सलाह – इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि खाद्य व्यापारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) की निर्धारित अवधि में पुनः जांच हेतु अपील करने के उपरांत रेफ़रल प्रयोगशाला की रिपोर्ट अनसेफ प्राप्त होने या धारा 46(4) की अवधि में अपील नहीं करने पर इन खाद्य पदार्थों के रिकॉल की प्रकिया अमल में लाई जाएगी। अतः आमजन को सलाह दी गई है कि वे इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें।  अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि जिन उत्पादों का निर्माण दूसरे राज्यों में हो रहा है, उन राज्यों में स्थापित निर्माण इकाइयों या कम्पनियों पर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए वहां के खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। 

राजस्थान सरकार ने इन खाद्य पदार्थों को किया है प्रतिबंधित: आप भी लिस्ट देख लो

  • केसर बाटी : ब्रांड – युवराज बीकानेर, बैच नंबर YUV 01 निर्माता फर्म – मैसर्स रस रसना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
  • चाय ब्रांड : बंगाल गोल्ड, बैच नंबर BG-02, निर्माता फर्म -मैसर्स शिवशक्ति टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल
  • शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी, ब्रांड – नगद नारायण, बैच/ लॉट नंबर 12/2026, निर्माता फर्म- नगद नारायण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
  • घी : ब्रांड श्री डेयरी प्रीत, बैच/ लोट नंबर-477, निर्माता फर्म- आरडी  इंडस्ट्रीज, जींद हरियाणा
  • घी: ब्रांड- हरियाणा फॉर्म, बैच लॉट नंबर 86, निर्माता फर्म- गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, हरियाणा
  • घी : ब्रांड श्री डेयरी ब्राइट,बैच/लॉट नंबर 07, निर्माता फर्म – कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर, हरियाणा 
  • हल्दी : ब्रांड – श्री साई मसालेवाला , बैच/ लॉट नं Q.H. 05, निर्माता फर्म- श्री साई मसाले वाला भरतपुर
  • घी: ब्रांड- धेनु सरस, बैच/लॉट नंबर A 03, निर्माता फर्म- धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स लूणी, जोधपुर
  • घी : ब्रांड – ईजी डेयरी, बैच/ लॉट नंबर PTC1020, निर्माता फर्म- प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भिवानी, हरियाणा 
  • घी : ब्रांड- भोग विनायक,बैच / प्लॉट नंबर VN 011,निर्माता फर्म- मारुति एग्रो इंडस्ट्रीज मुक्तसर, पंजाब 
  • रोस्टेड चना: ब्रांड स्नेक टेक, बैच/लॉट नंबर IV 102221,रीपैकर फर्म- रिलायंस रिटेल लिमिटेड ग्रेटर मुंबई, निर्माता फर्म – आरके कंपनी गुरुग्राम, हरियाणा
  • घी: ब्रांड -हरियाणा क्रीम,बैच/ लॉट नंबर 12,निर्माता फर्म- प्रगति फूड प्रोडक्ट्स भिवानी, हरियाणा
  • घी-15 लीटर, 500 मिली, 200 मिली, 01 लीटर,ब्रांड श्री भैरव सरस, बैच/लॉट नंबर – 12, निर्माता फर्म – श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली
  • घी – 05 लीटर,ब्रांड – श्री भैरव सरस, बैच/लॉट नंबर-11,निर्माता फर्म – श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली
  • घी- 500 मिलीलीटर जार, ब्रांड – जय श्री कृष्णा, बैच/लॉट नंबर – उल्लेखित नहीं, निर्माता फर्म – राम फ़ूड प्रोडक्ट, हिसार (हरियाणा)
  • घी-1 लीटर, ब्रांड – डेयरी पंजाब, बैच/लॉट नंबर – 02,निर्माता फर्म – गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, जलपर, जिला पानीपत (हरियाणा)
  • नमकीन तीखा मीठा मिक्स: ब्रांड – बालाजी, बैच/लॉट नंबर – U3A73A, निर्माता फर्म – बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, राऊ पीथमपुर लिंक रोड, इंदौर 
Tags: ar live newsFood Adulterationfood Adulteration in rajasthanfood Adulteration Racket in rajasthanfood and safety departmentKesar Bati banlatest news in hindiRajasthanrajasthan breaking newsrajasthan newsshuddh Aahar-Milawat Par Vaar CampaignudaipurUdaipur newsudaipur news latestudaipur news liveudaipur news updateunsafe Food Products banशुद्ध आहार-मिलावट पर वार

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .