AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक संसद में पेश

Lucky Jain by Lucky Jain
April 16, 2026
Reading Time: 1 min read
samvidhan 131th sanshodhan bill presented in parliament related to women's reservation bill and delimitation bill 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी बोले जो इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। केंद्र सरकार ने गुरुवार को महिला आरक्षण से जुड़े अहम संविधान संशोधन विधेयक संसद में पेश किए। इन अधिनियम के लागू होने के बाद देश की लोकसभा और विधानसभा में की कुल सीटों में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। माना जा रहा है कि इससे देश में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इन संशोधनों से महिला आरक्षण कानून- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूरी तरह लागू हो सकेगा। | loksabha news | parliament news today | samvidhan 131th sanshodhan bill | women’s reservation bill | delimitation bill 2026 | PM Narendra Modi

सरकार ने जो तीन बिल पेश किए हैं, उनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन आयोग के गठन के लिए परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक) 2026 शामिल हैं। माना जा रहा है कि परिसीमन के बाद लोकसभा की सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 850 हो सकती है। samvidhan 131th sanshodhan bill presented in parliament related to women’s reservation bill and delimitation bill 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है और जो भी इसका विरोध करेंगे उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस विषय को राजनीति के तराजू से नहीं तौलना चाहिए, महिला को मिलने वाले अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया, महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया। उनका बुरा हाल हुआ।

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026

इसके तहत कुछ अनुच्छेद में बदलाव करके जनसंख्या की नई परिभाषा और आंकड़ों को स्पष्ट करने के साथ महिला आरक्षण लागू करना शामिल है और बढ़ती आबादी के मद्देनजर संसद में सदस्यों की संख्या को बढ़ाना है। इसके तहत संविधान के अनुच्छेद 81 में बदलाव होगा। लोकसभा में कुल सीटों की अधिकतम संख्या 850 करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिनमें राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें निर्धारित हो सकती हैं। सीटों के निर्धारण के लिए परिसीमन की प्रक्रिया भी लागू की जाएगी।

केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय करने और सीटों के पुननिर्धारण को लागू करने के लिए यह विधेयक पेश हुआ है।

परिसीमन विधेयक 2026

परिसीमन विधेयक पेश करते हुए सरकार ने कहा है कि 1976 के बाद से लोकसभा सीटों में बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए परिसीमन समय की मांग है। राज्यों के लिए सीटों की संख्या भी तय नहीं है, सरकार का कहना है कि परिसीमन प्रक्रिया आखिरी बार हुई जनगणना 2011 के आधार पर पूरी की जाएगी। इसके लिए हर राज्य में परिसीमन आयोग बनेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे

Tags: #AR Live Newsdelimitation bill 2026latest news in hindiloksabha newsloksabha news bjploksabha news todaynational newsparliament news todayPM Narendra modisamvidhan 131th sanshodhan billsamvidhan 131th sanshodhan bill presented in parliament related to women's reservation bill and delimitation bill 2026women's reservation bill

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .