राजस्थान में अधिकांश जिलों में औसत से अधिक दर्ज हो रहा दिन का तापमान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान में गर्मी के तेवर हो गए है। उदयपुर, चित्तौड़, बाड़मेर, जैसलमेर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान औसत से ऊपर आ चुका है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। चित्तौड़ में तापमान 40 डिग्री जबकि उदयपुर में 39 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। udaipur temperature news | udaipur heat wave temperature | udaipur latest news heat wave temperature | udaipur heat wave| udaipur Current Temperature Status
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान औसत से ऊपर आ चुका है। रात का तापमान भी कई भागों में औसत से अधिक दर्ज हो रहा है। आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तेज होकर आमजन को परेशान करने वाले हो सकते है। Rajasthan Heatwave Alert Temperature | udaipur temperature april | udaipur temperature heat wave latest news | udaipur temperature heat wave update
आबूराज अभी भी सबसे ठंडा
राजस्थान के अधिकांश भागों में गर्मी के तेवर तेज हो रहे है, हालांकि आबूराज अभी भी प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे कम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में पूरे प्रदेश में आमजन को आबूराज यानी माउंट आबू में गर्मी के तेवर से सबसे ज्यादा राहत मिली हुई है। तापमान में बढ़ोतरी से दिन में उदयपुर शहर की सड़कों के साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी असर साफ नजर आने लगा है।
राजस्थान में सर्वाधिक गर्म क्षेत्र
बाड़मेर 41.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर 41.4, चित्तौड़ 40.0, उदयपुर 39.2, जोधपुर 39.9, फलोदी 39.4 जबकि बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 17-18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री (औसत अधिकतम तापमान से 3-4 डिग्री अधिक) दर्ज होने व कहीं कहीं हीटवेव (लू) की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


