57 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा
जम्मू कश्मीर,एआर लाइव न्यूज। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। इस साल अमरनाथ यात्रा 57 दिन चलेगी। Amarnath Yatra 2026| Amarnath Yatra Registrations 2026 | Amarnath Yatra 2026 | amarnath yatra latest news | Shri Amarnathji Shrine Board
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 13 से 70 साल की उम्र वाले श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। देशभर में करीब 556 तय बैंक शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। Jammu and Kashmir Baba Amarnath yatra
दो मार्गों से होगी यात्रा : हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा
अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से संचालित होगी। पहला अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम का पूराना मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा मार्ग। गांदरबल वाला मार्ग खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। तीर्थयात्रियों को 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद किसी अधिकृत डॉक्टर से जारी एक वैध अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


