उदयपुर की सुखेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गिरफ्तार बदमाशों ने देशभर में 50 वारदातें करना कबूला
- उदयपुर में वारदात की और धरदबोचे गए : महाप्रज्ञ विहार में शादी समारोह से चुराये 40 लाख रूपए के जेवर बरामद
- मध्यप्रदेश की कुख्यात अंतर राज्यीय कड़ियां सांसी गैंग पकडी गयी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने उदयपुर, राजस्थान सहित छह राज्यों में वांछित कड़ियां सांसी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। उदयपुर से पहले ये बदमाश आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 50 से अधिक वारदातें कर चुके थे, लेकिन पकड़े नहीं गए। 1 महीने पहले उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में वारदात करना इन्हें भारी पड़ गया। सुखेर पुलिस ने महाप्रज्ञ विहार में 11 मार्च को शादी समारोह के दौरान 40 लाख रूपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में मध्यप्रदेश के कड़िया सांसी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवरों की सौ प्रतिशत रिकवरी भी की है। | udaipur police | theft in udaipur | udaipur news | udaipur breaking news | breaking news udaipur
उदयपुर एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि कुख्यात अंतरराज्यीय कड़िया सांसी चोर गिरोह के बदमाश मध्यप्रदेश के रामगढ़ जिले के कड़िया सांसी निवासी विकास (26) पुत्र सालकराम सांसी और नकुल (24) पुत्र राजकुमार सांसी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दस-दस हजार रूपए का ईनामी घोषित था। बदमाशों के कब्जे से सुखेर थाना क्षेत्र के महाप्रज्ञ विहार में आयोजित शादी समारोह से चुराये हुए करीब 40 लाख रूपये के सोने -चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। बदमाशों ने राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में 50 से अधिक वारदातें करना कबूला है। ऐसे में सभी राज्यों की पुलिस को इनकी गिरफ्तारी की सूचना दी जाएगी। इस कार्रवाई में डिप्टीएसपी राजेश यादव, सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में एएअसई नारायण सिंह, हेडकांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल शम्भूराम, कांस्टेबल अचलाराम की विशेष भूमिका रही है।

20 दिन से पुलिस लगातार बदमाशों का कर रही थी पीछा
उदयपुर शहर एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि 11 मार्च को महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन मे नरेन्द्र शर्मा के पुत्र सुभम की शादी समारोह से जेवरों का बैग चोरी हुआ था। खुलासे के लिए टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी कैमरों, मुखबीर तंत्र और डिजीटल साक्ष्यों के मदद से वारदात करने वाले दोनों बदमाशों को चिह्नित किया। पुलिस को जानकारी मिली कि ये बदमाश मध्यप्रदेश के कड़िया सांसी गैंग के हैं। पुलिस ने बदमाशों को नामजद किया। सुखेर पुलिस पिछले 20 दिनों से इनका पीछा कर रही थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों के गांव के खेतों में रेड की और विकास सांसी और नकुल सांसी को धरदबोचा।
दोनों बदमाशों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर, बूंदी, खाटू श्यामजी, राजसमंद, डीडवाना-कुचामन, टोंक, जालोर, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम, तिरूपति बालाजी महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई, मध्यप्रदेश के भोपाल, नरसिंहगढ़, गुजरात के पालनपुर, सारधाना और हरियाणा के सोहना से 50 से अधिक वारदातें करना कबूला है। ये किसी शहर में वारदात के बाद तत्काल लंबी दूरी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर शहर छोड़ देते थे। udaipur news latest update | udaipur news today | crime in udaipur | udaipur crime news | udaipur live | udaipur sukher police
दो बार फेल हुए, तीसरी बार खेत से ही उठाया
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि इन दोनों बदमाशों में देशभर में 50 ये अधिक वारदातें करना कबूला है। इन दोनों का चोरी, लूट, नकबजनी, राजकार्य में बाधा का बड़ आपराधिक रिकॉर्ड है। ये इतने शातिर हैं कि ये इनके गांव के घरों में रहने के बजाए खेतों में रहते हैं। इस गांव में बदमाश पुलिस को देख गांव के बच्चों को पुलिस की गाड़ी या पकड़ने आ रही पुलिस टीम के सामने फेंक देते हैं, ताकि पुलिस का ध्यान भटके और मौका पाकर ये निकल जाएं।
गांव के ज्यादातर युवक देशभर में इस प्रकार की वारदात करने के गिरोह में शामिल होते हैं। ऐसे में गांव में इन्हें पकड़ना बड़ी चुनौती थी। विकास और नकुल ने भी दो बार पुलिस टीम के सामने बच्चे खड़े किए। इस पर पुलिस टीम ने रणनीति बदली और मुखबीर तंत्र को और मजबूत कर खेतों में रेड कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
udaipur police arrest interstate Sansi Gang two accused wanted in six states, recovered rs 40 Lakh stolen jewellery
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


