AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

साधु बनकर पहुंची पुलिस, 22 साल से फरार डकैत को किया गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 11, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur news police arrest accused in dacoity case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डकैती के इस मामले में गिरफ्तार हो चुके बदमाश जेल में काट रहे सजा, और यह आरोपी 22 वर्षों से फरारी काट रहा था

  • उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस की कार्रवाई : पुलिस ने घोषित किया था 10 हजार का ईनाम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 22 साल पहले उदयपुर में टेक्सटाइल के माल से लदे ट्रक की हुई डकैती मामले में गोवर्धन विलास पुलिस ने फरार चल रहे बदमाश मध्यप्रदेश के देवास निवासी देवी सिंह झाला (57) पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। डकैती के मामले में देवी सिंह झाला 22 सालों से उदयपुर पुलिस का वांटेड क्रिमिनल था। डकैती करने के इस प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके अन्य आरोपियों को तो कोर्ट से सजा भी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। | udaipur today news | udaipur police | loot in udaipur | dacoity in udaipur | crime in udaipur | udaipur crime news | udaipur news

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने 29 जुलाई 2004 को हुई डकैती प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी बदमाश मध्यप्रदेश के देवास निवासी देवी सिंह झाला पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। देवी सिंह झाला इस प्रकरण में नामजद हो 22 वर्षों से वांटेड था। इस प्रकरण में पूर्व में 4 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें तीन बदमाश को कोर्ट से सजा भी हो चुकी है और एक बदमाश की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकरण में देवी सिंह झाला की गिरफ्तारी शेष थी। गत वर्षों में पुलिस ने कई बार इसके गांव में रेड कर इसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हर बार यह ग्रामीणों की मदद से वहां से भाग जाता था। udaipur police arrest accused absconded from last 22 years in dacoity case

udaipur police arrest accused absconded from last 22 years in dacoity case

साधु बनकर पुलिस टीम ने की रैकी

इस बार गोवर्धन विलास पुलिस टीम ने बदमाश देवी सिंह को पकड़ने के प्रयास तेज किए और साधु बनकर इसके घर व गांव के आस-पास रैकी की। गांव के मुख्य बाजार और मंदिरों के पुजारी से बातचीत कर बदमाश की जानकारी जुटायी। दो दिन पहले पुलिस को मुखबीर से इसके घर आने की सूचना मिली। इस पर गोवर्धनविलास थाने के सउनि मनोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इसके गांव पहुंची, साधु के वेश में ही रैकी की और जब यह सुनिश्चित हो गया कि बदमाश उसके घर पर ही है, तो पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर उसे धरदबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई मनोहर सिंह, हेडकांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल जसवंत सिंह और दिनेश कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

22 साल पहले ऐसे हुई थी डकैती

एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि 1 अगस्त 2004 को रविन्द्र कुमार यादव ने गोवर्धन विलास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी, जिसमें उसने बताया था कि सुरत से एक कंटेनर ट्रक लेकर जयपुर जा रहा था। कंटेनर में कपड़ों की गांठे भरी हुई थी। रविन्द्र के साथ कंटेनर में अन्य चालक रामकिशन और खलासी रामजीत थे। ये तीनों कंटेनर लेकर पडुणा उदयपुर पहुंचे थे कि रात को कुछ बदमाशों ने इनके कंटनेर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर जबरन रोका। गाड़ियों से निकले बदमाशों ने इन तीनों को बंधक बनाया और मारपीट कर ट्रक लूट लिया। बदमाश इन तीनों के हाथ-पैर बांधकर और आंखों पर पट्टी बांधकर इन्हें एक खेत में छोड़ गए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: absconded criminalsaccused absconded from last 22 yearsar live newscrime in udaipurdacoity in udaipurlatest news in hindiloot in udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur Crime Newsudaipur crime news on ar live newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest accused absconded from last 22 years in dacoity caseudaipur today news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .