AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

उदयपुर की ग्रामीण महिलाओं का ब्रांड दायची अब ब्लिंकिट और मॉर्डन बाजार पर उपलब्ध

Lucky Jain by Lucky Jain
April 11, 2026
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc takes rural women-led brand DAICHI to Blinkit Modern Bazaar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद अब दिल्ली-एनसीआर के बड़े रिटेल स्टोर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे
  • 2.6 करोड़ के टर्नओवर के साथ 400 से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित उत्पादों की पहुंचे अब बडे़ शहरों तक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित और स्थापित ब्रांड दायची अब दिल्ली एनसीआर के मॉर्डन बाजार स्टोर्स और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। उदयपुर की ग्रामीण महिलाओं के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। दायची – द बेस्ट फ्रॉम रूरल इण्डिया ब्रांड में उच्च गुणवत्ता वाले एफएमसीजी उत्पादों की एक विविध श्रृंखला शामिल है, जिसमें अचार, शहद, मसाले, दालें, नमकीन, तेल और घी उपलब्ध हैं। ये सभी उत्पाद ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा हाथ से बनाए और प्रबंधित किए जाते हैं। | Hindustan Zinc | rural women-led brand DAICHI to Blinkit Modern Bazaar | sakhi project | Hindustan Zinc sakhi project

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा हमारा लक्ष्य महिलाओं के नेतृत्व वाले इन छोटे उद्योगों को मुख्यधारा के बाजार से जोड़ना है। दायची का बड़े रिटेल स्टोर्स और ब्लिंकिट पर आना ग्रामीण समुदायों की आजीविका को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सखी पहल ने फेडरेशन, ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह और एमएसएमई जैसे जमीनी स्तर के संस्थानों के माध्यम से 26800 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया है। इसके अतिरिक्त 300 सखी नेतृत्व वाली समितियां और फेडरेशन प्रबंधक, निगरानी, आजीविका संवर्धन और जागरूकता निर्माण के माध्यम से सामुदायिक संस्थानों को मजबूत बनाकर जमीनी स्तर के नेतृत्व को बढ़ावा दे रहे हैं। सखी परियोजना को राष्ट्रीय पहचान मिली है और चार बड़े अवॉर्ड जीते हैं। इनमें महिलाओं के सशक्तिकरण में बेहतरीन काम के लिए बिजनेस वर्ल्ड और स्कोच प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान शामिल हैं।

Tags: ar live newsBlinkitDAICHI on Blinkithindustan zincHindustan Zinc | DAICHIlatest news in hindirural women brand DAICHIudaipurUdaipur newsudaipur news updatewomen brand DAICHI to Blinkit Modern Bazaar

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .