मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को तापमान को लेकर नया अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान अनुसार अगले सप्ताह के मध्य से सप्ताहांत तक राजस्थान में भी गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते है। मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है। udaipur rajasthan heat wave alert | latest news udaipur heat wave forecast | udaipur heat wave forecast | udaipur temperature news
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के मध्य से सप्ताहांत तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
राजस्थान में वर्तमान में अधिकांश भागों में औसत से नीचे है तापमान
पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.5 डिग्री जबकि पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्तमान में राजस्थान में उदयपुर सहित अधिकांश भागों में दिन और रात का तापमान औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। हाल ही प्रदेश के कई भागों में बेमौसम बारिश होने से तापमान में कमी आयी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


