एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बह रही यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर पर्यटकों से भरी प्राईवेट बोट ( स्टीमर) के डूबने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो गयी है, 12 पर्यटकों को रेस्क्यू कर यमुना नदी से निकाल लिया गया है, जबकि 3 से 5 पर्यटक लापता हैं, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। ये सभी पर्यटक पंजाब से मथुरा घूमने आए थे। | mathura boat accident | Boat Capsizes in Vrindavan | 10 Tourists died in boat accident Vrindavan | mathura news | breaking news | national news | cm yogi adityanath | mathura news latest
हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पहुंचने और राहतकार्य के निर्देश जारी किए हैं।

पांटून पुल से टकराने के कारण हुआ हादसा
मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया शनिवार दोपहर 3.15 बजे यमुना नदी में पांटून पुल (पीपा पुल) के पास नाव हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में लगभग 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि रेस्क्यू किए गए 12 लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है। लापता की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा नाव के पांटून पुल से टकराने के कारण हुआ है। नाव पांटून पुल से टकराने के बाद पलट गयी और नाव में बैठे सभी पर्यटक डूब गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


