उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से 11 और 12 अप्रेल को कार्डियोनेक्स्ट 2026 नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। कॉन्फ्रेंस में देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी इसे और खास बनाएगी।
गीतांजली हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. रमेश पटेल ने बताया कि इस बार कॉन्फ्रेंस में अत्याधुनिक तकनीकों और ग्लोबल प्रथाओं पर विशेष फोकस रहेगा। खास तौर पर बच्चों में हृदय रोग, जटिल केस प्रबंधन और नई उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा होगी, जिससे यह आयोजन केवल एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि ज्ञान-विनिमय मंच के रूप में उभरेगा। | CardioNext 2026 | National Conference by geetanjali medical college and hospital udaipur
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप जैन ने कहा कि कार्डियोनेक्स्ट-2026 डॉक्टरों के लिए कौशल उन्नयन का बेहतरीन अवसर है, जहां उन्हें नई तकनीकों को समझने और अपनाने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। जीएमसीएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न केवल चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा होगी, बल्कि रोगी-केंद्रित देखभाल को भी केंद्र में रखा जाएगा। CardioNext 2026 | National Conference by GMCH udaipur
इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि उदयपुर में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सेवाओं की शुरुआत के बाद हृदय की धड़कन से जुड़ी बीमारियों के इलाज में नई संभावनाएं खुली हैं। कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर विशेष सत्र और संगोष्ठी आयोजित किए जाएंगे, जो इसे और अधिक प्रासंगिक बनाएंगे।


