उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान फिजियो समिट 2026 (Rajasthan Physio Summit 2026) आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने समिट में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के फिजियोथैरेपी कॉलेज को फिजियोथैरेपी क्षेत्र में किये गए नवाचारों, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। यह सम्मान डिप्टी सीएम से पीएमसीएच का प्रतिनिधित्व कर रहे पैसिफिक फिजियोथैरेपी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. जफर खान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर राजस्थान फिजियो समिट के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव तनेजा, आईएपी प्रेसिडेंट डॉ. संजीव झा सहित राजस्थान और देशभर से आए फिजियोथैरेपी के विशेषज्ञ, चिकित्सक व अतिथिगण उपस्थित रहे हैं।
“फिजियोथैरेपी टू फिजियोपेथी” विषय पर हुई इस समिट में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. जफर खान ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में फिजियोथैरेपी के महत्व और आमजन के जीवन में इसके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। इस समिट में राजस्थान सहित देशभर के फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों, चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और फिजियोथैरेपी की एडवांस तकनीकियों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। Rajasthan Physio Summit 2026

Rajasthan Physio Summit 2026 | Deputy CM Bairwa Honored Dr. Zafar khan HOD of pacific college of physiotherapy, PMCH Udaipur.
| Prem Chand Bairwa | Deputy CM Prem Chand Bairwa | Dr. Zafar khan | udaipur news | udaipur news latest | rajasthan medical news | medical news


