AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर पुलिस पर हमला: आतंक का पर्याय बन रहा उदयपुर-झाड़ोल हाईवे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 8, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur news | attack on police in baghpura udaipur Criminal activities in Udaipur-Jhadol Highway 58-E


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आए दिन हो रही पथराव, लूटपाट की घटनाएं: तीन थानों की पुलिस पर भारी पड़ रहे बदमाश

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर-झाड़ोल हाईवे 58-ई धीरे-धीरे आतंक का पर्याय बनकर रह गया है। यह हाइवे आगे जाकर ईडर गुजरात से जुड़ता है। अभी तक तो इस हाईवे पर अक्सर राहगिरों पर पथराव, तलवार-चाकू से हमला और लूटपाट की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन अब बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं डरते हैं। बीती रात तो बदमाशों ने बाघपुरा थाना पुलिस की टीम पर ही हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। रणघाटी-बारी क्षेत्र में लुटपाट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस हाइवे पर नाई थाना, बाघपुरा थाना और झाड़ोल थाना पुलिस की सीमा मिलती है। ऐसे में कहीं न कहीं बदमाश तीन थाना पुलिस को रोज चुनौती दे रहे है। udaipur news crime | attack on police in udaipur

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक रणघाटी में लूट का प्रयास कर रहे हैं। इस पर हेडकांस्टेबल गिरधारी लाल, कांस्टेबल पप्पू कुमार और कांस्टेबल चालक दिनेश पुलिस वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बदमाशों ने सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर बाइक से भागने का प्रयास किया, इस दौरान बाइक स्लिप हो गयी, पुलिस ने कच्चे रास्ते पर उतर तीनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हेडकांस्टेबल गिरधारी और कांस्टेबल पप्पू कुमार और दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को धरदबोचा, हालां कि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बताया पालावाड़ा गांव निवासी नारायण पुत्र बाबू डामोर और मोहन पुत्र होमा डामोर को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार सुनील की तलाश की जा रही है। attack on police | attack on police on Udaipur-Jhadol Highway 58-E |

संगठित अपराध, शाम ढलने के बाद हाईवे से गुजरने से कतराने लगे लोग

उदयपुर-झाड़ोल रोड वर्षां तक सिंगल रोड होकर विकट घाट, तीव्र ढलान और मोड़ वाला रोड रहा। लंबी मांग के बाद भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस रोड को हाइवे बनाया। हाइवे बनने के बाद आवागमन सुविधा जनक हुआ, लेकिन शाम ढ़लने के बाद दिन-ब-दिन इसी हाईवे पर वाहनों पर पथराव, लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की घटनाएं शुरू हो गई और मौजूदा स्थिति में अब उदयपुर-झाड़ोल हाइवे एक तरह से आतंक का पर्याय बन चुका है। आए दिन बदमाश संगठित होकर अपराध किए जा रहे है। कुछ मामले पुलिस तक पहुंचते है, जबकि कई लोग जान बचाकर मौके से सुरक्षित निकलने में ही अपनी भलाई समझते है। इस कारण उनकी बात पुलिस तक पहुंचती ही नहीं है। udaipur police team injured in attack | baghpura police | udaipur police | udaipur breaking news | udaipur crime news |

हाईवे पर अपराध के तीन प्रमुख स्थल : खेरिया घाटा, रणघाटी व पालिया खेड़ा

इस हाइवे पर खासकर खेरिया घाटा, रणघाटी व पालिया खेड़ा बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र वाहन चालकों के साथ मारपीट, लूटपाट के बड़े अड्डे बन गए है। खेरिया घाटा व रणघाटी में अभी भी हाइवे का काम नहीं होने से वाहन चालक अभी भी विकट घाट और तीव्र ढलान-मोड़ वाले रोड से ही गुजर रहने को मजबूर है। घाट सेक्शन, तीव्र ढलान और मोड़ के चलते यहां वाहन चालक चाहकर भी स्पीड ज्यादा नहीं रख सकते। वाहनों की कम स्पीड और अंधेरे का फायदा उठाकर आए दिन बदमाश वाहन चालकों को निशाना बना रहे है। इन क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने और मुखबीर तंत्र मजबूत कर बदमाशों के खिलाफ सख्ती बहुत जरूरी हो गई है।

Udaipur-Jhadol Highway 58-E Rising Criminal Incidents

दिन में भी हाइवे पर दूपहिया वाहन से स्टंट आम बात

इस हाइवे पर दिन के समय दूपहिया वाहनों से स्टंट करना आम बात हो चुकी है। चलते ट्रैफिक के बीच इस क्षेत्र के युवाओं द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट करने से कई बार इस रोड से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालक हादसे का शिकार होते होते बचे है। पुलिस स्टंट बाजों पर भी सख्ती से अंकुश नहीं लगा पा रही है। स्टंट के चक्कर में कई बार क्षेत्र के युवाओं में झगड़ा शुरू होकर बाद में आपसी रंजिश में तब्दील हो जाता है। अभी तक क्षेत्र की पुलिस स्टंट बाजों पर भी सख्ती नहीं कर पायी है। जिस तरह की महंगी और लाखों की कीमत वाली बाइक्स से युवाओं की टोलियां यहां स्टंट करती है, उन बाइक्स की पड़ताल कर ली जाए तो संभव है कई गिरोह के खुलासे हो जाएं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: attack on policeattack on police on Udaipur-Jhadol Highway 58-Ebaghpura police udaipurdaipur breaking newslatest news in hindiranghati udaipur Jhadol HighwayudaipurUdaipur Crime Newsudaipur jhadol highwayUdaipur newsudaipur news crimeudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police team injuredUdaipur-Jhadol Highway 58-E

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .