उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ट्रेनिंग वर्कशॉप में आईएसओ (International Organization for Standardization) 15189:2022 की गहन समझ प्रदान की गयी तथा एक्रेडिएशन और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की प्रक्रियाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से इस प्रकार तैयार किया गया था कि इसमें भाग लेने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों, डॉक्टर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष की विशेषज्ञता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके, ताकि वे चिकित्सा परीक्षण प्रयोगशालाओं में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रख सकें। ISO 15189:2022 Training at geetanjali hospital GMCH
इस प्रशिक्षण का सीधा लाभ मरीजों को प्राप्त होगा, क्योंकि इससे प्रयोगशाला जांचों की सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार होगा, रिपोर्टिंग समय कम होगा तथा गलतियों की संभावना घटेगी। परिणामस्वरूपए डॉक्टरों को अधिक सटीक रिपोर्ट प्राप्त होंगी, जिससे सही एवं समय पर उपचार संभव हो सकेगा।
इस प्रशिक्षण को डॉ. संगीता गुप्ता (डीन), डॉ. अरविंद यादव (रजिस्ट्रार), डॉ. मंजिंदर कौर (अतिरिक्त प्राचार्य), डॉ. आशीष शर्मा (प्रयोगशाला निदेशक), डॉ. निशा पोरवाल (एजीएम) एवं रियंक गांगावत (डिप्टी मैनेजर, गुणवत्ता आश्वासन, प्रत्यायन एवं संचालन उत्कृष्टता विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति ने और समृद्ध बनाया। कार्यक्रम का संचालन अदिति जैन द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।


