AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

राजपुरा दरीबा माइंस में टेली-रिमोट माइनिंग की शुरूआत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 8, 2026
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc deploys Tele-Remote Drilling at Rajpura Dariba Mine


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यह टेक्नोलॉजी 600 मीटर तक सतह से नियंत्रित ड्रिलिंग करने में सक्षम बनाती है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने राजपुरा दरीबा माइन में एडवांस्ड टेली-रिमोट ड्रिलिंग सिस्टम की शुरूआत कर अपनी माइनिंग क्षमताओं को और मजबूत किया है। यह कदम स्मार्ट, डिजिटल रूप से सक्षम भूमिगत ऑपरेशंस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो इनोवेशन, ऑटोमेशन और ऑपरेशनल उत्कृष्टता पर कंपनी के निरंतर फोकस को और सशक्त करता है। Hindustan Zinc deploys Tele-Remote Drilling at Rajpura Dariba Mine

टेली-रिमोट ड्रिलिंग इंजीनियर्स को सतह से भूमिगत उपकरणों को रियल-टाइम सटीकता के साथ संचालित करने की सुविधा देती है। वर्तमान में यह 600 मीटर से अधिक की दूरी तक प्रभावी है, जिसे 800 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है, यह 60 मीटर प्रति घंटे की दर से काम करती है। मजबूत वायरलेस कनेक्टिविटी द्वारा सक्षम, यह ब्लास्टिंग चक्रों और शिफ्ट के दौरान निरंतर ड्रिलिंग सुनिश्चित करती है, जिससे उपयोग और दक्षता में सुधार होता हैए और कुल उत्पादकता में 17 प्रतिशत की वृद्धि संभव है। यह टेक्नोलॉजी पहले से ही हिंदुस्तान जिंक की सिंदेसर खुर्द और रामपुरा अगुचा खदानों में सफलतापूर्वक संचालित है,

इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि राजपुरा दरीबा में टेली-रिमोट सिस्टम की तैनाती, ऑटोमेशन और डिजिटल इनोवेशन से संचालित स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार माइनिंग सिस्टम बनाने पर हमारे फोकस को दर्शाती है। अपने ऑपरेशन्स में एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज को इंटीग्रेट करके, हम परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ा रहे हैं, साथ ही भारत में माइनिंग इंडस्ट्री के लिए नए बेंचमार्क भी स्थापित कर रहे हैं।

Tags: ar live newshindustan zinclatest news in hindiRajpura Dariba MinevedantaVedanta | HZLVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .