AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डम्पर ने महिला को टक्कर मारी: फतहपुरा चौराहे पर नो एंट्री से हर दिन गुजर रहे भारी वाहन

Lucky Jain by Lucky Jain
April 7, 2026
Reading Time: 1 min read
accident at fatahpura circle udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआई चौराहे पर लगे कैमरों से सामने आ जाएगी हकीकत : नो एंट्री में कैसे आ जाते हैं डम्पर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के व्यस्ततम फतहपुरा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक डंपर ने वहां से गुजर रही महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गयी है, जिसका अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस हादसे ने एआई तकनीकी युक्त फतहपुरा चौराहे और इससे पहले बने पुलिस नाकों पर खड़ी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नो-एंट्री जोन होने के बावजूद नाकों पर या चौराहे पर तैनात पुलिस की नजरों के सामने से ये डम्पर बीच शहर फतहपुरा चौराहा होकर कैसे गुजर जाते हैं, इन्हें नो एंट्री जोन में आने से पहले ही क्यों नहीं रोक दिया जाता। | udaipur latest news | accident in udaipur | udaipur breaking news | udaipur news | road accident | news udaipur | udaipur live breaking

जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय भावना देवी बेटे को टिफिन देने जा रही थीं। आरके सर्किल से फतहपुरा चौराहे आने वाली वाली रोड पर फतहपुरा चौराहा लाइट के नीचे मिट्टी से भरे डम्पर ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गयी। मौके पर इकट्ठी भीड़ ने डंपर को रोक लिया और एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंची तो महिला काफी देर तक सड़क पर दर्द से तड़पती रही। बाद में महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। udaipur city Dumper hits Woman at Fatehpura circle to enter in No Entry zone

accident at fatahpura circle udaipur

भुवाणा, सेलिब्रेशन मॉल, आरके सर्किल और फतहपुरा चारों पॉइंट्स पर पुलिस, फिर भी नो एंट्री में आ रहे वाहन

फतहपुरा चौराहा नो एंट्री जोन है। कोई डम्पर या इस श्रेणी का भारी वाहन फतहपुरा से देवाली के रास्ते बड़ी की तरफ नहीं जा सकता है, तो हर दिन ये डम्पर पुलिस नाकों को पार करते हुए इस मार्ग से कैसे गुजर रहे हैं। जबकि भुवाणा चौराहा, सेलिब्रेशन मॉल के पास, आरके सर्किल और फतहपुरा चौराहा इन तीन से चार पॉइट्स पर ट्रेफिक पुलिस हमेशा तैनात दिखती है। इधर कई भारी वाहन साइफन चौराहे की तरफ से भी आकर फतहपुरा चौराहा होकर गुजरते हैं।

जबकि भारी वाहनों के लिए थूर होते हुए बड़ी जाने का रास्ता निर्धारित है तो ये हर दिन नो एंट्री जोन में कैसे आ जाते हैं। इन भारी वाहनों को फतहपुरा चौराहे से पहले बने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा क्यों नहीं रोका जाता।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: accident in udaipurar live newsDumper hits Woman at Fatehpura circle to enter in No Entry zone in udaipurlatest news in hindinews udaipurRajasthanrajasthan newsroad accident and death in udaipurroad accident in udaipurudaipurUdaipur breaking newsudaipur latest newsUdaipur Live Breaking NewsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .