AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सलूंबर : पांच बच्चों की मौत का मामला, सीएम के निर्देश पर आरएनटी की चिकित्सा टीम पहुंची गांवों में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 7, 2026
Reading Time: 1 min read
Salumbar Lasadiya area Ghata and Lalpura Villages Five Child Deaths Case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य की सघन स्क्रीनिंग

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। सलूंबर जिले के लसाड़िया क्षेत्र के घाटा और लालपूरा गांवों में अज्ञात बिमारी से 6 दिन में 5 बच्चों की मौत को लेकर राज्य सरकार हरकत में आ गई है।
मामला जयपुर तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के​ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिमारी के कारणों का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जयपुर से भी एक टीम इस काम के लिए लगाई है। Salumbar Five Child Deaths Case RNT Medical Team reached Salumbar| RNT Medical Team in Salumbar | Salumbar news Five Child Deaths Case

सलूम्बर जिले के दो गांवों में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत के मामले में राज्य सरकार ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के​ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित कर गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। साथ ही जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने एवं प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के लक्षण वाले बच्चों की सघन ​स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। RNT Medical Team in Salumbar | Salumbar Lasadiya area Ghata and Lalpura Villages Five Child Deaths Case

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौत के कारणों का पता लगाने तथा इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने भी सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी ली और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,जिला प्रशासन तथा अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।

बुखार के लक्षण वाले बच्चों की गहन स्क्रीनिंग के निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सलूम्बर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित गांवों सहित सलूम्बर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम नियोजित कर बुखार के लक्षण वाले बच्चों की गहन स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें। किसी भी बच्चे में लक्षण मिलें तो तत्काल प्रभाव से उसे उपचार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। किसी बच्चे की स्थिति गंभीर हो तो उसे तत्काल जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Chief Minister Bhajanlal SharmaRNT Medical Team in SalumbarSalumbar Five Child Deaths Case RNT Medical Team reached SalumbarSalumbar Lasadiya area Ghata and Lalpura Villages Five Child Deaths CaseSalumbar Lasadiya Ghata and Lalpura Villages Five Child Deaths CaseSalumbar news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .