AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बाड़मेर: पाकिस्तान से आयी 25 करोड़ की क्रिस्टल ड्रग्स पकड़ी गयी, दो तस्कर गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 7, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan ATS and Barmer police joint operation caught Crystal Drugs Worth rs 25 Crore arrest two Smugglers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाड़मेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से पाकिस्तान से लायी गयी 5 किलो आइस क्रिस्टल ड्रग्स बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 25 करोड़ बतायी जा रही है। | barmer news | Barmer police | Rajasthan ATS | international drugs racket in rajasthan | barmer breaking news | barmer latest news | rajasthan ATS and Barmer police bust international drugs racket caught ICE Crystal Drugs

बाड़मेर एसपी चुनाराम जाट और एटीएस एसपी ज्ञानचंद यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रामसर थाना क्षेत्र के सज्जन का पार निवासी तस्कर सलमान खान और शंकरा राम को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस को गुजरात एटीएस से इनपुट मिले थे, जिस आधार पर राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। संदिग्ध कार को रूकवाया गया। कार की तलाशी में उससे 5 किलो आइस क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई। कार में मौजूद दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ और इनके मोबाइल को खंगालने से पता चला है कि यह ड्रग्स इन तस्करों तक पाकिस्तान के थारपारकर जिले के रहने वाले तस्कर मसाद ने पहुंचायी थी और इन्हें इसकी सप्लाई गुजरात में देनी थी। पुलिस अब इस इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग की पूरी सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह नए चेहरों का सप्लाई चेन में कर रहे उपयोग

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी कर सप्लाई बताए स्थानों तक पहुंचायी है। जबकि पकड़े गए तस्करों का पूर्व में कभी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। इस मामले में यह खुलासा भी हुआ है कि अंतर्राष्ट्रीय तस्कर नए-नए चेहरों को तस्करी में उपयोग कर रहे हैं, ताकि किसी को इन पर संदेह ना हो।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbarmer breaking newsbarmer latest newsBarmer newsBarmer policeBarmer police bust international drugs racketBarmer police caught ICE Crystal DrugsBarmer RajasthanICE Crystal Drugsinternational drugs racket active in rajasthanlatest news in hindiRajasthanRajasthan ATSrajasthan ATS and Barmer police bust international drugs racket caught ICE Crystal Drugsrajasthan ATS and Barmer police joint operation caught ICE Crystal Drugs Worth rs 25 Crorerajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .