AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युद्ध का भारत की हवाई सेवा और समुद्री मार्गों से जुड़ी सेवा पर अभी भी असर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 7, 2026
Reading Time: 2 mins read
america israel iran war effect on Indian flights


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई देशों में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध, भारतीय एयरलाइंस उड़ानों को लंबे मार्ग अपनाने पड़ रहे

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। इजरायल-अमेरिका-इरान के बीच चल रहे तनाव के चलते अभी भी स्थिति पूरी तरह से सामान्य होती नजर नहीं आ रही है। इस युद्ध का भारत से जुड़ी हवाई सेवा के साथ ही समुद्री मार्ग पर भी अभी भी कहीं न कहीं असर पड़ रहा है। हालांकि यह बात अलग है कि भारत को किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान इन दिनों नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहा है। america israel iran war effect on Indian flights | latest news america israel iran | america israel iran war |conflict in West Asia | iran israel us war impact on india | West Asia Airspace Situation

पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर मीडिया के साथ नियमित रूप से संवाद स्थापित करने के क्रम में, भारत सरकार ने आज मंगलवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने ईंधन की उपलब्धता, समुद्री संचालन और क्षेत्र में भारतीय नागरिकों को दी जा रही सहायता के साथ.साथ सभी क्षेत्रों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी साझा की। iran israel us war impact on india | Iran Israel US war news | PIB Delhi hindi news | america israel iran war news

भारतीय विमानन क्षेत्र गंभीर परिचालन और वित्तीय संकट से जूझ रहा

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार फरवरी के अंत में शुरू हुए पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण भारतीय विमानन क्षेत्र वर्तमान में एक गंभीर परिचालन और वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, लेबनान, कुवैत, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है या गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस कारण भारतीय एयरलाइंस द्वारा यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों को लंबे मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं, जिससे यात्रा का समय बढ़ गया है। 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से लगभग 760000 यात्री भारत की यात्रा कर चुके हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में परिचालन और सुरक्षा संबंधी विचारों के आधार पर एयरलाइंस सीमित गैर निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें संचालित करना जारी रखे हुए हैं। सऊदी अरब और ओमान के विभिन्न हवाई अड्डों से भारत के गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है। कुवैत का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है, और जजीरा एयरवेज और कुवैत एयरवेज सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे से भारत के लिए अनिर्धारित उड़ानें संचालित कर रही हैं।

कई देशों में वैकल्पिक मार्गों से हो रही भारतीय नागरिकों की यात्रा

बहरीन का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है और गल्फ एयर सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे से भारत के लिए अनियमित उड़ानें संचालित कर रही है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 1862 भारतीय नागरिकों को ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान होते हुए भारत वापस जाने में सुविधा प्रदान की है, जिनमें 935 भारतीय छात्र और 472 भारतीय मछुआरे शामिल हैं। उड़ान प्रतिबंधों और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय नागरिकों की यात्रा वैकल्पिक मार्गों के रूप में इजराइल से मिस्र और जॉर्डन होते हुए,इराक से जॉर्डन और सऊदी अरब होते हुए और कुवैत और बहरीन से सऊदी अरब होते हुए करवायी जा रही है।

समुद्री जल मार्ग की स्थिति

भारत सरकार के पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा फारस की खाड़ी में मौजूदा समुद्री स्थिति,भारतीय जहाजों और चालक दल की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे उपायों की जानकारी में बताया गया कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

वर्तमान में पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले 16 जहाज मौजूद

वर्तमान में पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले 16 जहाज मौजूद हैं, जिनमें 433 भारतीय नाविक सवार हैं। जहाजरानी महानिदेशालय ;डीजी शिपिंगद्धए जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय दूतावासों के समन्वय से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जहाजरानी महानिदेशालय कंट्रोल रूम पर पिछले 24 घंटों में 229 कॉल और 406 ईमेल आए है। अब तक 1691 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में सहायता की है, जिनमें खाड़ी क्षेत्र के हवाई अड्डों और विभिन्न क्षेत्रीय स्थानों से पिछले 24 घंटों में 92 नाविक शामिल हैं।डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: america israel iran waramerica israel iran war effect on Indian flightsamerica israel iran war newsconflict in West Asiaindian governmentiran israel us war impact on indiaIran Israel US war newslatest news america israel iranlatest news in hindiMinistry of Civil Aviation newsMinistry of Civil Aviation Operational Updatenational newsPIB Delhi hindi newsUS israel attaks on iranWest Asia Airspace SituationWest Asia Conflict Continues news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .