AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दो अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद : तीन बदमाश गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 6, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur news udaipur police caught Two Illegal Pistols and Four Cartridges, Three accused Arrested, arms


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मध्यप्रदेश से खरीदकर लाए थे अवैध हथियार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस पकड़े हैं। बदमाश ये हथियार तस्करी कर मध्यप्रदेश के खरगोन से खरीद उदयपुर लाए थे। बदमाश पुरानी रंजिश का बदला लेने, लोगों को डराने और खरीददार मिलने पर ये अवैध हथियार बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को उदियापोल बस स्टैंड के पीछे सौ फीट रोड से गिरफ्तार किया है। | udaipur news | udaipur police | arms smuggling in udaipur | udaipur news latest | udaipur latest news

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गिरोह के सरगना किशनपोल निवासी फैजल आलम पुत्र रज्जाक हुसैन, शोभागपुरा निवासी चन्द्रपाल सिंह पुत्र नरेश सिंह और सुंदरवास निवासी ताहा सिन्धी पुत्र तनवीर परवेज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुखबीर की सूचना पर डीएसटी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सौ फीट रोड पर दबिश दी थी और तीनों बदमाशों को पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए थे। udaipur news : udaipur police caught Two Illegal Pistols and Four Cartridges, Three accused Arrested, arms

तीनों ही बदमाशों के पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज

तीनों ही बदमाशों के खिलाफ पूर्व में शहर के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। जहां फैजल के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, एक्सीडेंट सहित अन्य आरोपों में 8 प्रकरण दर्ज हैं, वहीं चन्द्रपाल के खिलाफ हत्या का प्रयास और मारपीट के दो प्रकरण और ताहा के खिलाफ मुंबई में लूटपाट का एक प्रकरण दर्ज हैं। यह संयुक्त कार्रवाई सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह और डीएसटी प्रभारी एएसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsarms smuggler udaipurarms smugglingarms smuggling in udaipurlatest news in hindirajasthan newsThree accused Arrestedudaipurudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news latestudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police caught Illegal armsudaipur police caught Illegal pistolsudaipur police caught Two Illegal Pistols and Four Cartridges

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .