पुलिस ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश सहित उदयपुर में 5 अप्रेल और 6 अप्रेल को सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) / प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 होगी। इस बार राजस्थान पुलिस ने नकल गिरोहों पर नकेल कसने के लिए न सिर्फ कई प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए हैं, बल्कि 1 लाख रूपए के ईनाम की घोषणा भी की है। | Rajasthan SI Recruitment Exam 2026 | Rajasthan SI Recruitment Exam |
राजस्थान पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 की शुचिता प्रभावित करने वाले आपराधिक तत्वों द्वारा परीक्षा प्रश्न पत्र को लीक करने, ब्लूटूथ डिवाईसेस से नकल करने / करवाने व डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा दिये जाने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि के संबंध में सही सूचना देने वाले को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, राजस्थान, जयपुर द्वारा 100000 रूपये (एक लाख रूपये) का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार कीजानकारी / सूचना एसओजी के वाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 9530429258 पर मैसेज के जरिये दी जा सकती है।सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। Rajasthan SI Recruitment Exam on April 5 and 6, 2026
उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अभ्यर्थियों व आमजन से अपील है कि वे परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 व पुलिस नियंत्रण कक्ष के नम्बर 0294-2414600 तथा उदयपुर पुलिस वाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 7073100100 पर देवे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
नकल संबंधी मामलों के वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान तेज
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के सफल आयोजन के लिए व्यापक पुलिस इंतजाम किये गये है। परीक्षा संबंधी मामलों में पूर्व से वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चालानशुदा अपराधियों को पाबंद किया जा रहा है और उनकी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा उदयपुर शहर में होटल, धर्मशाला व सराय को लगातार चेक किया जा रहा है। सभी परीक्षा केन्द्रां पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उदयपुर शहर में 105 सेंटर्स पर भर्ती परीक्षा होगी।


