AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

नासिक: कार कुंए में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 4, 2026
Reading Time: 1 min read
nashik car falls into well 9 killed including 6 kids of a family


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वार्षिक समारोह से लौट रहा था परिवार : बच्चों ने तो समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ड्रेस ही पहनी हुई थीं, रेस्क्यू के दौरान बच्चों के शव देख बचावकर्मी भी हुए भावुक

एआर लाइव न्यूज। महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार रात अनियंत्रित कार के कुएं में गिरने से हुए हादसे में 6 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गयी है। सभी मृतक एक ही परिवार से थे। मृतकों में पति-पत्नी, उनकी बेटी, दो भतीजियां और एक अन्य महिला, उसका बेटा, बेटी और भतीजी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह परिवार शिक्षण संस्थान के वार्षिक समारोह से लौट रहा था। | nashik car falls into well | maharashtra nashik car accident | nashik car plunged into a well | car accident | nashik news | breaking news | nashik car falls into well 9 killed including 6 kids of a family

कार के कुएं में गिरने के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। सूचना पर पुलिस और बचाव दल पहुंचे। रात का अंधेरे और कुएं में पानी-कीचड़ होने से बचाव में काफी दिक्कते आयीं। जब तक हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया, कार में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में नासिक के इंदौर गांव निवासी सुनील दत्तात्रेय दरगोडे (34), उनकी पत्नी रेशमा (30), उनकी बेटी राखी उर्फ ​​गुणवंती (10), भतीजियां माधुरी (13) और श्रावणी (11), परिवार की ही एक महिला आशा अनिल दरगोडे (32), उनका बेटा श्रेयश (11), बेटी सृष्टि (14) और भतीजी समृद्धि (7) की मौत हुई है।

कार अनियंत्रित हो सड़क से नीचे उतर सीधे खुले कुएं में जा गिरी

पुलिस ने बताया कि हादसा नासिक जिले के डिंडोरी कस्बे में शिवाजी नगर में हुआ। पारिवार एक वार्षिक समारोह में हिस्सा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक तेज रफ्तार कार से चालक सुनील दत्तात्रेय का नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क किनारे उतरते हुए एक खुले कुएं में जा गिरी। कार में पानी भर गया। किसी को भी कार से निकलकर बचने का मौका तक नहीं मिला। कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बमुश्किल कार को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक कार में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की सूचना से पूरे परिवार और कस्बे में मातम है। मृतक बच्चों में कुछ तो वही पोशाक पहने हुए थे, जो उन्होंने समारोह के हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान पहनी हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मासूम बच्चों के शव देखकर हर कोई भावुक हो गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscar accidentcar plunged into a roadside welllatest news in hindimaharashtra nashik car accidentnashik car falls into wellnashik car falls into well 9 killed including 6 kids of a familynashik newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .