उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आज शुक्रवार दोपहर बाद उदयपुर कलेक्टर के रूप में पदभार संभाल लिया। यूपीएससी टॉपर गौरव अग्रवाल इससे पहले जोधपुर के जिला कलेक्टर रहे है। Gaurav Agarwal Collector and District Magistrate Udaipur| upsc topper gaurav agarwal | ias gaurav agarwal udaipur Collector news| ias gaurav agarwal Udaipur Collector news
पदभार संभालने के दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की पहचान पर्यटन क्षेत्र में होती है उसमें उदयपुर का काफी आगे स्थान है। राजस्थान की जो हॉस्पिटैलिटी (मेहमाननवाज़ी) है वह उदयपुर के नाम से ही जानी जाती है। पर्यटन क्षेत्र की क्या आवश्यकता है और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसको प्राथमिकता में लिया जाएगा। उदयपुर का पर्यटन क्षेत्र में अपना एक नाम और पहचान है। इसको कायम रखने हर संभव प्रयास करेंगे। Gaurav Agarwal Collector and District Magistrate Udaipur | ias gaurav agarwal | Udaipur Collector Gaurav Agarwal assumed charge
जनसुनवाई तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा
कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि उदयपुर में विकास कार्य समय पर पूरे हो और जनता को समय पर उनका लाभ मिले। सरकार की योजनाओं का भी लोगों को लाभ मिले। इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण हो सके।
अधिकारियों के साथ संक्षिप्त परिचय बैठक
पदभार ग्रहण करने के बाद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त परिचय बैठक भी ली और जिले की वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्थाओं, प्रमुख योजनाओं तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। पद भार संभालने से पहले उदयपुर आगमन पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, एसडीएम गिर्वा अवुला साईकृष्णा, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर की अगवानी की।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


