वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में खनन तथा परिष्कृत धातु उत्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में खनन धातु उत्पादन 315 किलो टन रहा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है। यह वृद्धि अधिक अयस्क उत्पादन और बेहतर ग्रेड्स के कारण संभव हुई। इसी अवधि में परिष्कृत धातु उत्पादन 282 किलो टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो चंदेरिया और दरिबा में डिबॉटलनेकिंग परियोजनाओं से मिली अतिरिक्त क्षमता, बेहतर परिचालन दक्षता और उच्च प्लांट उपलब्धता का परिणाम है। | Hindustan Zinc | vedanta | HZL | Hindustan Zinc Limited year end report
चांदी का उत्पादन 176 मीट्रिक टन रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है और यह लेड उत्पादन के अनुरूप है। वहीं पवन ऊर्जा उत्पादन 56 मिलियन यूनिट दर्ज किया गया, जो पवन वेग के अनुरूप रहा। Hindustan Zinc announces Production release for Fourth Quarter and Year ended 31 March 2026
कंपनी का खनन धातु उत्पादन 1114 किलो टन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
वित्त वर्ष 25-2026 में कंपनी का खनन धातु उत्पादन 1114 किलो टन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो अधिक अयस्क उत्पादन और बेहतर ग्रेड्स के अनुरूप है। परिष्कृत जिंक उत्पादन 851 किलो टन रहा, जो सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि डिबॉटलनेकिंग परियोजनाओं के कमीशनिंग, 160 केटीपीए रोस्टर और पूरे वर्ष जिंक-लेड मोड में पाइरो ऑपरेशन्स के चलते संभव हुई।
वहीं परिष्कृत लेड उत्पादन 197 किलो टन रहा, जो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत कम है। इसका मुख्य कारण पिछले वर्ष के दौरान पाइरो ऑपरेशन्स का आंशिक रूप से लेड मोड में संचालन एवं कम प्लांट उपलब्धता रहा। चांदी का वार्षिक उत्पादन 627 मीट्रिक टन रहा, जो लेड उत्पादन के अनुरूप है और खनन अनुक्रम के अनुसार खदानों से कम चांदी इनपुट के कारण प्रभावित हुआ। इसके अलावा पवन ऊर्जा उत्पादन 372 मिलियन यूनिट रहा, जो सालाना आधार पर 7 प्रतिशत अधिक है और पवन वेग के अनुरूप है।


