AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: भीषण हादसा, टैंकर के ब्रेक फेल, कई वाहन भिड़े, 10 से अधिक घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
April 2, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur news Road Accident Tanker Brakes Fail Multiple Vehicles Collide Over 10 Injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास गुरूवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ आ रहे एक टैंकर ने हाईवे पर देबारी पावर हाउस के पास अचानक अनियंत्रित होकर कई वाहनों को चपेट में ले लिया, इस दौरान पीछे आ रही कारें भी टैंकर से टकरा एक-दूसरे से भिड़ती चली गयीं। 10 ये 12 कारे, ऑटो, टेंपो और 1 बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गयी। | Udaipur news | Horrific Accident at debari | accident in udaipur | road accident in udaipur | tanker hits Multiple Vehicles |वीडियो में देखें दुर्घटनास्थल के हालात:-

आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर घायल है। जिनमें 6 लोग हॉस्पिटल भर्ती हैं, बाकि क्षतिग्रस्त वाहन चालकों के चोटें आयी हैं, जो प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। udaipur Hindi News | Udaipur Latest News | udaipur Updates in Hindi | Udaipur breaking news | Udaipur local news

अनियंत्रित हुए टैंकर के कारण हुआ हादसा

थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि देबारी पावर हाउस के सामने हाईवे पर चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ आ रहा एक टैंकर अचानक ढलान पर अनियंत्रित हो गया, अनियंत्रित टैंकर ने आगे चल रहे कई वाहनों को चपेट में लिया, इस दौरान पीछे आ रही कारें भी टैंकर से टकरा एक-दूसरे से भिड़ती चली गयीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई लोग क्षतिग्रस्त वाहनों में फंस गए। पुलिस ने सभी घायलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में 6 लोग घायल हैं, इनमें एक बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रथमदृष्ट्या टैंकर के ब्रेक फेल होने या ढलान पर टैंकर के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हॉस्पिटल में उपचाररत घायलों और उनके परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि सभी वाहनों को मौके से हटाकर या साइड कर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

सुबह इसी जगह के पास पलटा था एक कैमिकल टैंकर

जानकारी के अनुसार सुबह देबारी हाईवे पर इसी जगह के पास एक कैमिकल टैंकर भी पलटा था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को साइड करवा दिया था और फायरबिग्रेड की मदद से कैमिकल को सड़क से धो दिया गया था। इसके कुछ घंटों बाद ही यहां यह भीषण हादसा हो गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newsHorrific Accident at debari udaipurlatest news in hindiroad accident in udaipurtanker hits Multiple VehiclesudaipurUdaipur breaking newsudaipur hindi newsudaipur latest newsudaipur local newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur updates in hindi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .