मार्च में ही 1506 करोड़ राजस्व का नया रेकार्ड
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान सरकार के खान विभाग ने माइनिंग सेक्टर ने 13 प्रतिशत की विकास दर के साथ राजस्व अर्जन का नया इतिहास रचा है। हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आरंभिक सूचनाओं के अनुसार खान विभाग ने 10 हजार 394 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। खान विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास है। Department of Mines Collected Revenue Exceeding 10394 Crore | Mines Department rajasthan| Department of Mines and Geology Rajasthan news| rajasthan Latest News
एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर खान विभाग के राजस्व अर्जन के आंकड़ों की समीक्षा कर रही थी। वर्ष 2025-26 में इससे पूर्व के वित्तीय वर्ष की तुलना में 1163 करोड़ 73 लाख रुपए अधिक राजस्व जमा हुआ है। इसी तरह से मार्च के माह में पहली बार 1506 करोड़ से अधिक राजस्व जमा हुआ है यह अब तक का किसी एक माह के राजस्व संग्रहण में भी सर्वाधिक है। Department of Mines and Geology Rajasthan news| rajasthan Latest News
एमई जैसलमेर ने लक्ष्यों के विरुद्ध सर्वाधिक 208.99 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की
अपर्णा अरोरा ने बताया कि 2021-22 में माइंस विभाग का सालाना राजस्व अर्जन 6394.89 करोड़, अगले वर्ष 7213.14 करोड़, इसके अगले वर्ष 7438.92 करोड़ और इसके बाद गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधिकतम 9228.21 करो़ड़ का राजस्व जमा हुआ था। लक्ष्यों के विरुद्ध सर्वाधिक एमई जैसलमेर वेदप्रकाश ने 208.99 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। लक्ष्य के विरुद्ध सौ प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रहण करने वालों में एमई नागौर जयप्रकाश गोदारा, करौली पुष्पेन्द्र सिंह मीणा,बूंदी सहदेव सहारण, जोधपुर भगवान सिंह, एएमई सलूंबर गोविन्द्र सिंह मीणा, सावर मनोज तंवर, कोटपूतली अमीचंद दुहरिया व चुरु के नौरंग लाल शामिल है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


