राजस्थान मौसम अपडेट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई जिलों में बेमौमस बारिश का दौर बना हुआ है। किसानों की चिंता के बीच कई जगह बारिश से फसलों को नुकसान भी हुआ है। इधर कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल रूकने से आमजन को तेज गर्मी और हीटवेव से राहत है। उदयपुर में आज बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। udaipur news | news udaipur | udaipur news weather forecast | udaipur news temperature
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज हुई। पूर्वी राज में सर्वाधिक 34 मिलीमीटर बारिश सांभर जयपुर में दर्ज की गई। कोटपुतली 10 मिलीमीटर,मांडल भीलवाड़ा 20,भुहाना झुंझुनू 20, चिड़ावा 10, तिजारा अलवर 20, सीकर 10, तारानगर चूरू 20, रतनगढ़ 10, मकराना नागौर 10, नावा में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा कुछ क्षेत्रों में 10 मिलीमीटर से कम बारिश हुई है। udaipur news | news udaipur | udaipur news latest forecast | udaipur news temperature | udaipur temperature news
प्रदेश में 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
पूर्वानुमान अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 3-4 अप्रैल को दर्ज होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ आंधी – बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रैल को कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


