AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूडीए : 1020 करोड़ का बजट पास: पैराफेरी के 206 गांवों में भी होगा विकास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 1, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur UDA Budget 2026-27


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकास कार्यों के लिए कुल 814.70 करोड़ का बजट

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की आज बुधवार को हुई बैठक में वर्ष 2026-2027 के लिए 1020.04 करोड़ का वार्षिक बजट पारित कर दिया गया। बजट में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 814.70 करोड़ का बजट रखा गया है। इस राशि में से 336.12 करोड़ रूपए गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत उन कार्यों के लिए रखे गए है जो कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। यूडीए को 2025-2026 में कुल 687.73 करोड़ की आय हुई जो कि 2024-2025 की तुलना में 379.66 करोड़ अधिक है। udaipur UDA Budget 2026-27 | uda latest news uda budget | udaipur UDA Budget news

यूडीए चेयरमैन प्रज्ञा केवलरमानी (संभागीय आयुक्त) की अध्यक्षता में यूडीए सभागार में हुई बजट बैठक में रोड नेवटर्क, ओवरब्रिज, ड्रेनेज कार्य, विद्युत से संबंधित कार्य,पेयजल,यूडीए की विभिन्न कॉलोनियों में पार्क विकास, पहाड़ियांं के संरक्षण, चौराहा विकास सहित कई कार्यां को बजट में शामिल किया गया है। बैठक में आयुक्त राहुल जैन ने गत बजट की प्रगति की जानकारी दी। विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद यूडीए का सालाना बजट पारित कर दिया गया। udaipur development authority news | uda latest news uda budget | udaipur UDA Budget news

बजट में प्रस्तावित प्रमुख कार्य (मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में शामिल )

प्रतापनगर से बलीचा के मध्य स्थित आयड़ नदी पर पुराने हाई लेवल ब्रिज का विस्तारिकरण, स्टेट हाइवे 32 जयसमन्द रोड पर स्थित रोड ओवरब्रिज का विस्तारिकरण, भुवाणा चौराहे से अम्बेरी फ्लाई ओवर तक सड़क सुदृढीकरण का कार्य, फतहसागर झील परिधीय में स्थित रानी रोड़ की रेट्रोफिटिंग कार्य की डीपीआर बनने के बाद कार्य शुरू होगा। ये सभी कार्य मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में शामिल है। इन कार्यों के लिए इस बजट में 35.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

प्रस्तावित प्रमुख सड़क निर्माण कार्य

शिल्पग्राम तिराहा से टीबी हॉस्पीटल बड़ी तक सड़क विस्तारीकरण एवं सुदृढीकरण, कलड़वास आवासीय योजना में द्वितीय चरण में विकास कार्य,महाकाल चौराहा से फतहसागर मुख्य पाल से राडाजी सर्कल एवं पीपी सिंघल मार्ग तक सड़क सुदृढीकरण,राजस्व ग्राम वाडा ढीकली में विभिन्न आन्तरिक सड़कों, नालियों एवं सीवरेज का कार्य,महाकाल चौराहा से सुभाष सर्किल होते हुए रामपुरा सर्किल तक सड़क सुदृढ़ीकरण, सीसरमा से नांदेश्वर तक शेष सड़क का निर्माण, फतहपुरा पुलिस चौकी से रानी रोड़ जंक्शन तक सड़क सुदृढ़ीकरण, हाड़ी रानी सर्किल से जड़ाव नर्सरी तक सड़क निर्माण, गुप्तेश्वरजी (अंबाफला) से रिको क्षेत्र तक सड़क का निर्माण, भुवाणा मेवाड़ हॉस्पीटल से 100 फीट सड़क से एनएच 76 तक सड़क का निर्माण,एनएच 76 से पुरोहितो का तालाब तक सड़क का निर्माण कार्य। सहित कई सड़कों के काम बजट में लिए गए है। प्रतापनगर-बलीचा 4 लेन सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड़ का निर्माण की डीपीआर बनेगी।

पैराफेरी क्षेत्र के 206 गांवो के लिए बजट

यूडीए क्षेत्र में आने वाले 206 गांवों में गांव की मुख्य सड़क, श्मशान घाट पर विकास कार्य, सामुदायिक वन, खेल मैदान निर्माण जैसे कार्यां के लिए 26.50 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। साथ ही उदयपुर विकास प्राधिकरण में नवीन जुड़े 70 गांवों में व्यापक जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ड्रेनेज के बड़े कार्य

सतोरिया नाला मिसिंग लिंक एवं कवरिंग का कार्य,समता नगर, तितरडी,प्रेम नगर एवं राधे विहार कॉलोनी में राजस्व नालों का निर्माण,रेबारियों का गुडा में नाला निर्माण,राजस्व झरणों की सराय तालाब से श्रीराम कॉलोनी तक नाला निर्माण, टाइगर हिल क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम, नाले एवं सीडी वर्क।

प्रकाश व्यवस्था व झीलों में जेट फ्लोटिंग फाउंटेन

फतहसागर झील परिधीय क्षेत्र में डेकोरेटिव लाईट पोल कार्य,बड़गांव आरामशीन से नेशनल हाइवे 27 तक, जडाव नर्सरी से कलडवास तक,रामपुरा चौराहे से नेशनल हाइवे 58 नादेश्वर जी तिराहे,बलिचा तिराहे से सेठ जी की कुण्डाल फ्लाईओवर तक एलईडी लाईट एवं डेकोरेटिव पोल लगेंगे। फतहसागर , उदयसागर व लखावली तालाब में एरियेटर जेट फ्लोटिंग फाउंटेन लगेंगे। दक्षिण विस्तार योजना में 33 ध् 11 केवी जीएसएस स्थापित होगा। भुवाणा चौराहे से अम्बेरी फ्लाईओवर तक विद्युत लाईन शिफ्टिंग एवं अंडरग्राउंड करने का काम होगा।

पेयजल सुविधा व पार्क विकास

वाड़ा ढीकली, नोहरा, अम्बेरी में पेयजल लाईन डाले जाने तथा प्राधिकरण की अनुमोदित रुपान्तरित आवासीय कॉलानियों में आवश्यकता अनुसार पेयजल के काम होंगे। रानी रोड किनारे राजीव गांधी उद्यान के रेट्रोफिटिंग के कार्य के लिए 6.14 करोड़, राज्य सरकार से अनुमोदित डीपीआर अनुसार रामगिरी पहाड़ी बडगांव को ऑक्सीजन हब के रुप में विकसित करने 20.05 करोड़ का बजट रखा गया है। यूडीए क्षेत्राधिकार में स्थित अन्य पार्कों का विकास भी होगा।

पहाड़ी व झील संरक्षण

पहाड़ियों का संरक्षण 1.80 करोड़ का प्रावधान किया गया है। झीलों की सफाई एवं सौन्दर्यकरण के लिए 2 करोड़, प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में स्थित तालाबों, डेम, बावड़ियों के जिर्णोद्वार,के लिए 16.3 करोड़ का बजट रखा गया है। महाराणा प्रताप खेलगांव में खेल सुविधाओं के विकास के लिए 6.50 करोड़ का बजट। प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में स्थित श्मशान घाटों पर जरूरत अनुसार कार्य करवाने 3.25 करोड़ का बजट रखा गया है।

स्वागत द्वार

गोगुन्दा से आने पर बड़गांव से कविता, नाथद्वारा से प्रवेश करने पर अम्बेरी पर, चितौड़ की तरफ से प्रवेश करने पर देबारी पर तथा अहमदाबाद की तरफ से प्रवेश करने पर बलीचा वाले मार्गों पर स्वागत द्वार निर्माण के लिए 3 करोड़ का बजट रखा गया है। विभिन्न स्थानों पर टॉयलेट ब्लॉक निर्माण के लिए 1.55 करोड़ का बजट रखा गया है।

यह भी पढ़े : दो दिन पहले ही पारित हुए नगर निगम के बजट में क्या है खास

उदयपुर नगर निगम का 2026-27 का बजट पारित

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsias Pragya Kewalramanilatest news in hindinews udaipuruda budget 2026uda latest news uda budgetudaipur development authority newsUdaipur newsudaipur news uda budget 2026udaipur UDA Budget news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .