शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से जारी किए परीक्षा परिणाम : पहली बार मार्च में जारी हुआ परीक्षा परिणाम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुए। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी सभागार पहुंचे और यहां से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से वर्चुअली जुड़ते हुए परीक्षा परिणामों की घोषणा की। कक्षा 12 के सभी संकायों तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का समेकित परीक्षा परिणाम 96.45 प्रतिशत रहा। आजादी के बाद पहली बार ऐसा अवसर रहा जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम मार्च में जारी हुए हैं। RBSE 12TH Result | RBSE Rajasthan board 12th result out | education minister madan dilawar | udaipur news | RBSE 12th board result | udaipur latest news | rajasthan latest news | rajasthan news latest | RBSE Result |
संकाय वार परिणाम
- विज्ञान वर्गकी परीक्षा में कुल 287068 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 285299 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। परीक्षा का परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.02 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.34 रहा। 178051 छात्रों में से 146644 छात्र और 107248 छात्राओं में से 98636 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
- वाणिज्य वर्गकी परीक्षा में कुल 30798 परीक्षार्थी पंजीकृत थेए जिसमें से 30580 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए, परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 94.04 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 92.82 रहा। 20666 छात्रों मे से 13976 छात्र और 9914 छात्राओं में से 8096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।
- कला वर्गकी परीक्षा में कुल 591023 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थेए इसमें से 583201 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। इसमें से छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.68 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.29 रहा। 272970 छात्रों में से 156818 छात्र और 310231 छात्राओं में से 227252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।
- वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें से 4067 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। परीक्षा का परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.46 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.77 रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1781 छात्रों में से 832 छात्र और 2286 छात्राओं में से 1328 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
अव्वल विद्यार्थियों से मोबाइल पर की बात, दी शुभकामनाएं
शिक्षा मंत्री दिलावर ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद सभी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। RBSE 12TH Board Exam Result declare
आजादी के बाद पहली बार मार्च में जारी हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा अवसर रहा जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम मार्च में जारी हुए हैं। इस वर्ष परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और विश्वसनीय बनाया गया है। मार्च माह में सटीक एवं पारदर्शी परिणाम जारी कर देना, सिस्टम सुधार का प्रमाण है। गौरतलब है कि 10 वीं बोर्ड का परिणाम भी 24 मार्च को ही जारी कर दिया गया था।
1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र
मंत्री दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इस बार से 1 अप्रैल से सत्रांरभ करने की योजना बनाई थी। जिसे तय समयानुसार पूर्ण कर रहे हैं। इस बार से सत्र 1 अप्रैल से किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के लिए कार्यदिवसों की संख्या में वृद्धि होगी। गत सत्र में कार्यदिवसों की संख्या 235 थी जो अब बढ़कर 244 हो जाएगी। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


