AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी, 333 फीट लम्बा जैन ध्वज रहा आकर्षण का केन्द्र

Lucky Jain by Lucky Jain
March 31, 2026
Reading Time: 1 min read
mahavir jayanti shobha yatra in udaipur mahavir jayanti celebration lake city


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव: शोभायात्रा में उमड़े जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर आज मंगलवार को शोभायात्रा एवं दूपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई, भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा नगर निगम प्रांगण गूंज उठा। शोभायात्रा का एक छोर नगर निगम प्रांगण में था तो दूसरा छोर मोचीवाड़ा पहुंच चुका था। 11 घोड़े, 333 फीट लम्बा विशाल जैन ध्वज अपनी अनूठी छटा बिखेर रहा था। उसके पीछे 11 बैण्ड, 21 स्केटिंग वाले बच्चे, 1877 दुपहिया वाहन, 21 झांकियां, रथ, सप्त किरण रथ आदि आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। mahavir jayanti shobha yatra in udaipur | udaipur news latest | udaipur mahavir jayanti shobha yatra | lake city | udaipur news | jain samaj udaipur | mahavir jayanti samaroh udaipur | udaipur latest news

mahavir jayanti shobha yatra in udaipur

शोभायात्रा में जैन समाज के कई संगठन शामिल हुए। युवक-युवतियों द्वारा 1877 से अधिक दुपहिया भव्य वाहन रैली निकाली गई। सभी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में तीन-तीन की कतार में भगवान के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, भोपालवाडी, मोचीवाड़ा, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण में पहुंची।

महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को सुबह 8.30 बजे नगर निगम प्रांगण से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल लक्ष्मी देवी हपावत परिवार के झण्डारोहण से प्रारंभ हुई।

mahavir jayanti shobha yatra in udaipur

शोभायात्रा में इन विषयों पर रही झांकियां

शोभायात्रा में पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देश भक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित समाज-संगठनों एवं विद्यालयों की 21 झांकियां शामिल हुई।

mahavir jayanti shobha yatra in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsjain samaj udaipurlake citylatest news in hindimahavir jayanti 2026mahavir jayanti samaroh udaipurmahavir jayanti shobha yatra in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur latest newsudaipur mahavir jayanti shobha yatraUdaipur newsudaipur news latestudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .