AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों में प्रोत्साहन राशि वितरण को लेकर असंतोष

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 31, 2026
Reading Time: 1 min read
jhadol news udaipur Community Health Officer


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झाड़ोल उपखंड अधिकारी को बतायी वस्तुस्थिति

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए जाने वाले प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन के वितरण को लेकर झाड़ोल ब्लॉक में विरोध के स्वर उभरने लगे है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का तर्क है कि हाल ही में वितरित प्रोत्साहन में सभी कार्मिकों को समान राशि प्रदान की गई, जबकि यह प्रोत्साहन राशि व्यक्तिगत कार्य निष्पादन के आधार पर दी जानी चाहिए। jhadol news udaipur | jhadol news today | latest udaipur news | jhadol news latest | Jhadol News Community Health Officer

झाड़ोल ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले में उपखंड अधिकारी झाड़ोल से भेंट कर इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी और कहा कि विभिन्न महीनों में प्रोत्साहन राशि जैसे 9000 रुपये, 10000 रुपये, 10500 रुपये आदि बदलती रही, लेकिन हर माह सभी को समान राशि ही दी गई, जिससे व्यक्तिगत प्रदर्शन का कोई अंतर परिलक्षित नहीं होता। latest udaipur news | jhadol udaipur Dissatisfaction Among Community Health Officers Over Distribution of Incentive Payments

समान राशि देना योजना की मूल भावना के विपरीत

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना है, जिसमें बाह्य रोगी सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसवोत्तर देखभाल, टीकाकरण तथा गैर संचारी रोगों की जांच जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। ऐसे में सभी को समान राशि देना योजना की मूल भावना के विपरीत है।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर हुई चर्चा के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि बजट कम प्राप्त हुआ है, इसलिए पूर्ण भुगतान संभव नहीं था। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बजट की कमी होने पर भी राशि का वितरण व्यक्तिगत प्रदर्शन के अनुपात में किया जाना चाहिए था, न कि सभी को समान रूप से। यदि जल्द ही पारदर्शी पुनर्गणना नहीं की गई तो इस मांग को और तेज किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Jhadol News Community Health Officerjhadol news latestjhadol news todayjhadol news udaipurjhadol udaipur Dissatisfaction Among Community Health Officers Over Distribution of Incentive Paymentslatest udaipur newssdo jhadol news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .