रक्तवीरों ने पहली तिमाही में किया कुल 912 यूनिट रक्तदान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर रक्तदाता युवा वाहिनी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के प्रति रक्तदाताओं में उत्साह और जोश नजर आया। इसके चलते शिविर में 156 यूनिट रक्तदान हुआ। udaipur news | udaipur news latest | blood donation camp in udaipur | udaipur blood donation camp news | MB Hospital udaipur blood donation camp | udaipur latest news
शहर के इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर सुबह से ही रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया। इसमें बड़ी संख्या में युवा रक्तदाता भी शामिल थे। इस जोश के चलते शिविर में दोपहर 3 बजे तक कुल 156 यूनिट रक्तदान हुआ। शहर की रक्तदाता युवा वाहिनी की ओर से वर्ष 2012 से हर माह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। raktdata yuva vahini udaipur | raktdata yuva vahini udaipur blood donation camp | pmch udaipur blood donation camp news | udaipur blood bank
रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया
रक्तदाता युवा वाहिनी से जुड़े रक्तवीरों के उत्साह के चलते पहली तिमाही में कुल 912 यूनिट रक्तदान हो चुका है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया। शिविर में एमबी अस्पताल से डॉ. वन्दना छाबड़ा, डॉ. शील प्रभा, डॉ. सैय्यद शहबाज, डॉ. भारती रोत,पीएमसीएच ब्लड बैंक से अनिल सहदेव और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। Blood donation camp
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


