मुख्यमंत्री योगी और केन्द्रीय उड्डयन मंत्री भी रहे मौजूद
एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया है। उद्घाटन करने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू मौजूद हैं। uttar pradesh news | UP Latest news | PM Narendra Modi | noida international airport | jewar noida international airport | jewar uttar pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा। उड़ानें इस क्षेत्र को दुनिया से जोड़ेंगी। नोएडा में यह हवाई अड्डा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भोजन, ईंधन तथा उर्वरक जैसी जरूरी चीजों की कमी के कारण दुनिया चिंतित है, भारत पूरी ताकत के साथ इस संकट का सामना कर रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इसका बोझ आम परिवारों और किसानों पर न पड़े। pm narendra modi inaugurates noida international airport
योगी बोले जहां विश्वभर में अव्यवस्था फैली है, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नियंत्रण में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा इस समय पूरी दुनिया में अव्यवस्था फैली हुई है, चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। अमेरिका जैसे विकसित देशों और भारत के पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, किल्लत बनी हुई है। इसके विपरीत भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नियंत्रण में हैं, और उनकी आपूर्ति भी सुचारू रूप से जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


