AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ड्रोन से तस्करी: सीमा पार से आयी 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 5 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 27, 2026
Reading Time: 1 min read
sri ganganagar police and BSF caught heroin drugs worth rs 50 crore, 5 arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय तस्कर रैकेट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

श्रीगंगानगर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीगंगानगर में अंतराष्ट्रीय सीमा के रावला क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रोन से भेजी गयी 10 किलो हेरोइन पकड़ी है और इस अंतर्राष्ट्रीय तस्करी रैकेट में लिप्त 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गयी हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। | sri ganganagar police | rajasthan news | sri ganganagar news | sri ganganagar latest news | BSF | international smuggling racket

एसपी ने बताया कि गुरुवार को भारत-पाक सीमा के पास स्थित गांव 2 केएनडी में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी गयी थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर हेरोइन बरामद की और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, प्रारंभिक पूछताछ में में अंतरराष्ट्रीय रैकेट होने की संभावना है। अग्रिम जांच जारी है। मामले में ंदो स्थानीय आरोपी रंजीत सिंह, रमेश उर्फ जोरा सिंह और तीन पंजाब के जलालाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह, कीर्तन सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हेरोइन की खेप लेकर पंजाब भागने की फिराक में थे। sri ganganagar police and BSF caught heroin drugs worth rs 50 crore, 5 arrest

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई नाकेबंदी और गश्त

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय तस्करी रैकेट से जुड़े होने की संभावना है। मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवायी गयी हेरोइन को पंजाब में सप्लाई करने की प्लानिंग थी। ऐसे में पुलिस स्थानीय तस्करों सहित पाकिस्तान के हैंडलर्स के बारे में भी पड़ताल कर रही है। श्रीगंगानगर में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और बीएसएफ नाकेबंदी और गश्त बढ़ा दी गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBSFinternational smuggling racketlatest news in hindiRajasthanrajasthan newssri ganganagar latest newssri ganganagar newssri ganganagar news latestsri ganganagar policesri ganganagar police and BSF caught heroin drugs worth rs 50 croresri ganganagar police caught heroinUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .