आन्ध्र प्रदेश, एआर लाइव न्यूज। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बस और डंपर में भिडंत के बाद बस में आग लगने से 13 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। road accident in Markapur Andhra Pradesh| national hindi news latest | latest news update
जगतियाल से कलिगिरी जा रही निजी यात्री बस की रायवरम क्षेत्र में एक डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस में आग लग गई और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरने का मौका भी नहीं मिला। मौके पर डंपर में भी आग लग गई। बस पूरी तरह से जल गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे मेंं 13 यात्रियों की मौत हुई है। घायलों का इलाज जारी है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। national hindi news latest | latest news update
बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी
बस पूरी तरह से चलने से कई यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। शवों को बस से बाहर निकालने बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उच्च अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


