AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत के लिए राहत: ईरान ने भारत समेत मित्र देशों के लिए होर्मुज मार्ग खोला

Lucky Jain by Lucky Jain
March 26, 2026
Reading Time: 1 min read
iran opens strait of hormuz for india including friendly nations


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊर्जा संकट के बीच ईरान का बड़ा फैसला : ईरान ने कहा होर्मुज मार्ग उन देशों के लिए बंद जो ईरान के खिलाफ हैं

एआर लाइव न्यूज। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और तेल संकट के बीच ईरान ने एक बड़ा फैसला लिया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज – जलडमरूमध्य को भारत समेत सभी मित्र देशों के जहाजों के लिए खोल दिया गया है। | latest news hindi | iran opens strait of hormuz for india including friendly nation

ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी है। इस फैसले की जानकारी ईरानी कॉन्सुलेट जनरल ने एक्स पर किए गए पोस्ट के जरिए दी है। ईरान का यह फैसला भारत के लिए राहत भरा है ही, साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

iran opens strait of hormuz for india including friendly nation

संयुक्त राष्ट्र की अपील के कुछ घंटों बाद ही लिया निर्णय

ईरान का यह फैसला वैश्विक कूटनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इस फैसले से ईरान अमेरिका-इजराइल से जारी युद्ध के बीच उस पर बन रहे वैश्विक दबाव को कम करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को सहयोगी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा की गई अपील के कुछ ही घंटों बाद इरान ने यह फैसला लिया है। गुटेरेस ने आगाह किया था कि होर्मुज मार्ग के लंबे समय तक बंद रहने से वैश्विक बुवाई सीजन के दौरान तेल, गैस और उर्वरकों की आपूर्ति ठप हो रही है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल से युद्ध समाप्त करने और ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का आग्रह किया था।

ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। यह रास्ता सिर्फ उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं। बाकी देशों को कुछ शर्तों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट खुलने से भारत को बड़ी राहत

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत तेल इंपोर्ट करता है, जिसका 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है। भारत के लिए यह मार्ग खुलने से देश में तेज आपूर्ति बिना रूकावट होगी और तेज की कीमतों में भी स्थिरता आएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: america israel iran warar live newsinternational affairsinternational newsinternational news todayinternational news updateiran FM abbas araghchiiran opens hormuz for indiairan opens strait of hormuz for indiairan opens strait of hormuz for india including friendly nationlatest news hindilatest news in hindiRajasthanrajasthan newsstrait of hormuzudaipurudaipur news updateWest Asia conflict

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .