आपत्तियां 7 अप्रैल तक आमंत्रित
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नगर निगम चुनाव कब होंगे इसकी तारीख को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है, लेकिन चुनाव को लेकर तैयारियों के तहत आज मंगलवार को उदयपुर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) ने मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। यह सूचियां 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई हैं। udaipur news nagar nigam election | udaipur news nagar nigam | nagar nigam udaipur news | latest news nagar nigam udaipur | udaipur latest news nagar nigam udaipur
आमजन संबंधित प्रगणकों के पास, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में मतदाता सूचियों को देख सकेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर)जितेंद्र ओझा ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी। udaipur news nagar nigam election | udaipur news nagar nigam | voter list news nagar nigam udaipur
26 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रगणक आधे दिन मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में उपलब्ध रहेंगे
प्रारूप प्रकाशन के बाद अब मतदाता अपने नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके तहत 25 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर वार्ड सभाएं होंगी,उसमें मतदाता सूचियों का पठन किया जाएग। आपत्तियां 7 अप्रैल तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रगणक पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। 26 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रगणक आधे दिन मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में उपलब्ध रहेंगे। latest news nagar nigam udaipur | udaipur news nagar nigam election voter list news
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


