AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

विश्व टीबी दिवस पर पीएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम- हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं

Lucky Jain by Lucky Jain
March 24, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur news Awareness Program at pacific hospital PMCH on World TB Day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के उद्देश्य से विश्व टीबी दिवस के अवसर पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के श्वसन रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Yes! We Can End TB!”, with the focus, “Led by countries, powered by people” रखी गई, जो इस बीमारी के उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति पर जोर देती हैworld TB Day Awareness Program | pacific hospital PMCH

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्षय अधिकारी डॉ. पीयूष सोनी, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ यूएस परिहार, वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अतुल लुहाडिया एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला क्षय अधिकारी डॉ. पीयूष सोनी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की बारीकियों को समझाया और बताया कि कैसे सरकारी सहयोग और सही निगरानी से इस बीमारी पर लगाम कसी जा रही है। udaipur news Awareness Program at pacific hospital PMCH on World TB Day — Yes! We Can End TB

चिकित्सकों से बताए टीबी के लक्षण

पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. यूएस परिहार ने कहा कि टीबी का इलाज केवल दवाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज को मानसिक संबल और सही जानकारी देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डॉ. सुनील कुमार ने टीबी मरीजों के प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं और भेदभाव को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि टीबी कोई अभिशाप नहीं, बल्कि यह एक इलाज योग्य बीमारी है और सही समय पर उपचार लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। डॉ. अतुल लुहाडिया ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक खांसी, रात में पसीना आना, वजन कम होना या लगातार बुखार की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

स्टूडेंट्स से रंगोली बनाकर टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

कार्यक्रम में एमबीबीएस के विधार्थीयों के लिए प्रश्नोत्तरीएरंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में चिकित्सा विशेषज्ञों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लेकर टीबी उन्मूलन में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


..

Tags: ar live newslatest news in hindiPacific hospital PMCHPMCHPMCH Dr. Atul LuhadiaRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateWorld TB Day

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .