एक दिन पहले लोकसभा में और आज राज्यसभा में मोदी का संबोधन
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष (अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध) और उससे बनी परिस्थितियों को लेकर आज मंगलवार को राज्यसभा में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने यह जानकारी भी दी कि इस युद्ध में हमलों के कारण कुछ भारतीयों की मृत्यु हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में इस मामले में संबोधन देकर युद्ध से बने हालातों की सदन में जानकारी दी थी। US Israel Iran War news | israel iran war pm modi in rajya sabha statement | pm modi news rajya sabha
पीएम मोदी ने आज मंगलवार को संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) और देशवासियों के सामने विकट परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। युद्ध ने पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। US Israel Iran War news | pm modi in rajya sabha statement on israel iran war | israel iran war pm modi in rajya sabha statement | ongoing conflict in West Asia
इस युद्ध से बनी वैश्विक परिस्थितियां लंबे समय तक बनी रहीं तो गंभीर दुष्परिणाम तय है
भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 3 लाख 75 हज़ार से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। हालांकि यह बहुत दुखद है कि हमलों के कारण कुछ भारतीयों की मृत्यु हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं। मोदी ने कहा कि जैसा कि हम देख रहे हैं कि इस युद्ध को लेकर पल पल में हालात बदल रहे हैं। इसलिए मैं देशवासियों से भी कहूंगा कि हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना ही होगा। इस युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की प्रबल आशंका है।
भारत का प्रयास है कि तेल हो, गैस हो, फर्टिलाइजर हो, ऐसे हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज भारत तक सुरक्षित पहुंचे। लेकिन इस युद्ध से बनी वैश्विक परिस्थितियां अगर लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो गंभीर दुष्परिणाम तय है। हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे। सरकार घरेलू गैस सप्लाई में एलपीजी के अलावा पीएनजी पर भी बल दे रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर जैसे जरूरी सामान की रूटीन सप्लाई प्रभावित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के अनेक जहाज फंसे हैं। होर्मुज स्ट्रेट विश्व व्यापार के सबसे बड़े रूट्स में से एक है। विशेष तौर पर कच्चे तेल, गैस और फर्टिलाइजर से जुड़ा परिवहन इस क्षेत्र से बहुत बड़ी मात्रा में होता है।
पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है वर्तमान संकट ने
मोदी ने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है। अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है, उससे रिकवर होने में भी दुनिया को बहुत समय लगेगा। भारत में इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।
हालात को देखते हुए भारत सरकार ने एक इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया
राज्सभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने एक इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप भी बनाया है, यह ग्रुप नियमित मिलता है और हमारे इंपोर्ट एक्सपोर्ट में आने वाली हर दिक्कत का आकलन करता है और यह ग्रुप आवश्यक समाधान पर भी निरंतर काम करता रहा है। जैसे कोरोना के समय में अलग-अलग सेक्टर्स की चुनौतियों से निपटने के लिए एक्सपोर्ट्स और ऑफिसर्स के empowered groups बने थे, वैसे ही कल ही ऐसे 7 नए empowered groups का भी गठन किया गया है।
यह ग्रुप सप्लाई चैन, पेट्रोल-डीजल, फर्टिलाइजर, गैस, महंगाई ऐसे विषयों पर त्वरित और दूरगामी रणनीति के तहत कार्यवाही करने का काम करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साझा प्रयासों से हम परिस्थितियों का बेहतर सामना कर पाएंगे। मोदी ने कहा कि आने वाले समय में यह संकट हमारे देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है और इस परीक्षा में सफलता के लिए राज्यों का सहयोग बहुत आवश्यक है। कोरोना के महासंकट में केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया बनकर कोविड मैनेजमेंट का एक बेहतरीन मॉडल सामने रखा था। हमें उसी भावना के साथ आगे भी काम करना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


