इस महीने के अंत तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।राजस्थान के कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश का दौर बना हुआ है। आज सोमवार सुबह जयपुर संभाग सहित आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। राजस्थान में बेमौसम हो रही बारिश से अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत ने नीचे आने से लोगों को गर्मी से राहत है। udaipur news | latest udaipur news | udaipur temperature march | rajasthan news rain | udaipur news heat wave
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अलवर के राजगढ़, दांतारामगढ़,सीकर के श्री माधोपुर में तीन तीन मिलीमीटर बारिश हुई। अलवर के निमराना, चिड़ावा झुंझूनु,नवलगढ़, पिलानी व हनुमानगढ़ में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में कमी जारी है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.3 डिग्री कम है। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। udaipur news | latest udaipur news | udaipur temperature march | rajasthan news rain
बारिश का पूर्वानुमान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व 26 व 27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28-31 मार्च के दौरान भी राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। rajasthan news rain | udaipur news heat wave
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


