AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

हिंदुस्तान जिंक और टाटा स्टील में साझेदारी: लो कार्बन जिंक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

Lucky Jain by Lucky Jain
March 23, 2026
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc and Tata Steel Partner to Scale Low-Carbon Zinc Solutions with EcoZen


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इकोजेन पारंपरिक जिंक की तुलना में 75 प्रतिशत कम कार्बन इंटेंसिटी देता है, जिससे वैल्यू-चेन एमिशन कम होता है

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने टाटा स्टील के साथ सस्टेनेबल स्टील मैन्युफैक्चरिंग में लो-कार्बन जिंक सॉल्यूशन इकोजेन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। एशिया का पहला कम कार्बन वाला जिंक इकोजेन नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करके उत्पादित किया जाता है। इसका सत्यापित कार्बन फुटप्रिंट प्रति टन जिंक पर 1 टन कार्बन उत्सर्जन के समान से भी कम है, जो वैश्विक उद्योग औसत से लगभग 75 प्रतिशत कम है। Hindustan Zinc and Tata Steel Partner to Scale Low-Carbon Zinc Solutions with EcoZen

कच्चे माल के चरण में ही उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर इकोजेन आगे की डाउनस्ट्रीम उद्योगों को अपनी वैल्यू-चेन उत्सर्जन को सार्थक रूप से कम करने और अपने डीकार्बोनाइजेशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाता है।

जंग से बचाने स्टील को गैल्वेनाइज करने में जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि इकोजेन वैश्विक विनिर्माण की बदलती जरूरतों का समर्थन सस्टेनेबल समाधान के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। टाटा स्टील के साथ हमारी साझेदारी कम कार्बन वाले जिंक को अपनाने के पैमाने को बढ़ाने और भारत के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में हरित आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

जंग से बचाने और उसकी सेवा-अवधि को बढ़ाने के लिए स्टील को गैल्वेनाइज करने में जिंक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि बुनियादी ढांचा, ऑटोमोटिव, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में यह आवश्यक है। चूंकि जिंक की कोटिंग गैल्वेनाइज्ड स्टील के अंतर्निहित कार्बन फुटप्रिंट में योगदान करती है, इसलिए कम कार्बन वाले जिंक का उपयोग करने से आगे की डाउनस्ट्रीम में मापने योग्य लाभ प्राप्त होते हैं।

पारंपरिक जिंक की तुलना मेंए इकोजेन को अपनाने से प्रति टन गैल्वेनाइज्ड स्टील पर लगभग 400 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिल सकती है। यह ग्राहकों को स्कोप 3 उत्सर्जन को कम करने का मार्ग प्रदान करता है, साथ ही उनकी समग्र सस्टेनेबल प्रदर्शन को भी मजबूत करता है।

इस सहयोग पर टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन सिन्हा ने टाटा स्टील साहिबाबाद प्लांट में इकोजेन की डिलीवरी के लिए बधाई देते हुए कहा कि हिंदुस्तान जिंक से यह सहयोग हमारे आपूर्तिकर्ता इको-सिस्टम के बीच सस्टनेबल प्रथाओं और हरित प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धताओं को रेखांकित करता है।

Tags: ar live newsEcoZenhindustan zincHindustan Zinc and Tata SteelHindustan Zinc and Tata Steel Partner to Scale Low-Carbon Zinc Solutions with EcoZenlatest news in hindiLow-Carbon Zinc SolutionsTata SteeludaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .