कई जगह फसलों को नुकसान : सीएम ने सभी कलेक्टर को सर्वे रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बेमौसम की बारिश से उदयपुर सहित प्रदेश भर में तापमान में काफी कमी आने से आमजन को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी एक सप्ताह हीटवेव का असर नहीं रहने की संभावना जतायी है। हालांकि इस बारिश और ओलावृष्टि से कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर को फसल खराबे का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। udaipur latest news | udaipur news latest | rain in udaipur rajasthan heat wave break | udaipur rain latest news | udaipur rain news | udaipur temperature march
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश दर्ज। सर्वाधिक बारिश मंडावा, झुंझुनू में 18 मिलीमीटर दर्ज हुई है। बसवा (दौसा) 12, नदवई 6, बैर (भरतपुर) 4, भरतपुर 4, खेडली (दौसा) 4, नवलगढ़ (झुंझुनू) 4, झुंझुनू 3, तथा संगरिया (हनुमानगढ़) में 2 मिलीमीटर बारिश हुईं। इधर देवास परियोजना के तहत बने बांधों से छोड़े गए पानी से सीसारमा नदी होते हुए पिछोला झील में पानी की आवक बनी हुई है। पिछोला झील की पूर्ति होने के बाद स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर को भी भरना प्रस्तावित है।
मौसम में आए बदलाव से शनिवार सुबह अलवर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर भी असर रहा। आज शनिवार को भी जैसलमेर, बाड़मेर व आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। udaipur rain news | udaipur latest news | udaipur news latest
सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आया अधिकतम तापमान
राज्य के अधिकांश भागों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री (सामान्य से 2-8 डिग्री नीचे) दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 30.6 डिग्री दर्ज हुआ। उदयपुर में भी अधिकतम तापमान में 28 डिग्री पर आ गया है जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है। जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
यूपी : आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में बेमौसम की बारिश के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आयी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भी काफी जगह नुकसान होने से किसान दुखी नजर आ रहे है। यूपी के कई जिलों में तेज आंधी से भी कई जगह खंभे और पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


