AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में गणगौर के गीतों से गूंजा गणगौर घाट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 21, 2026
Reading Time: 2 mins read
Mewar Festival udaipur 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेवाड़ महोत्सव का आगाज

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के पीछोला झील किनारे गणगौर घाट पर शनिवार को गणगौर पर्व (मेवाड़ महोत्सव) के तहत मेवाड़ की पारंपरिक, सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। महिलाएं ईसर गणगौर की सवारी के साथ ऐतिहासिक गणगौर घाट पर पहुंची और पारंपरिक गीतों के बीच गणगौर पूजन किया। mewar Festival udaipur Gangaur ghat 2026 | udaipur latest news

शनिवार शाम होते होते बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों की महिलाओं, युवतियां माथे पर ईसर -गणगौर को विराजमान कर शोभायात्रा के रूप में जगदीश चौक होते हुए गणगौर घाट पहुंची और गणगौर पुजन किया। मेवाड़ में होली पर्व के बाद गणगौर पूजन को अपना एक बड़ा महत्व है। कन्याएं और महिलाएं 16 दिन तक गणगौर पूजन की परंपरा आज भी कायम रखे हुए है। इधर गोगुन्दा में तीन दिवसीय गणगौर मेले का भी शुभारंभ हुआ। mewar Festival udaipur Gangaur ghat 2026 | mewar Festival udaipur 2026 | rajasthan tourism Mewar Festival udaipur 2026

शाही गणगौर ने किया मंत्रमुग्ध

बंशी घाट से गणगौर घाट तक शाही ठाठ-बाट के साथ निकली गणगौर की शाही सवारी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। राजसी ठाट-बाट के साथ पिछोला झील की लहरों के संग मधुर स्वर लहरियों के बीच निकली गणगौर की सवारी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सजी-धजी गणगौर व ईशर जी ने सभी को किया आकर्षित

गणगौर के पर्व पर शिव-पार्वती के रूप में पूजनीय गणगौर व ईशर जी की अनूठी छवि विशेष आकर्षक का केन्द्र रही। महिलाओं के सिर पर आकर्षक वेशभूषा एवं श्रृंगार से सुसज्जित गणगौर व ईशर जी की प्रतिमा ने सभी को आकर्षित किया। राजमाली समाज की गणगौर प्रथम, मारू कुमावत समाज की द्वितीय तथा कार भोई समाज की गणगौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच के मार्गदर्शन में मेवाड़ महोत्सव के दौरान शाम को गणगौर घाट पर लोक संस्कृति का अनूठा संगम दिखा। संस्कृति का प्रदर्शन करते लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। पिछोला झील के किनारे इस आयोजन के अनूठे संगम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।

Mewar Festival udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Gangaur Festival udaipur 2026Gangaur parv udaipurganghor ghat udaipurlake pichola udaipurmewar Festival udaipur 2026mewar Festival udaipur Gangaur ghat 2026pichola lakeRajasthan tourismrajasthan tourism Mewar Festival udaipur 2026udaipur latest newsudaipur Mewar Festivaludaipur Mewar Festival 2026Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .