AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

Lucky Jain by Lucky Jain
March 19, 2026
Reading Time: 1 min read
chain snatching in udaipur when old lady returning from temple opposite celebration mall udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदिर से लौटते समय सेलिब्रेशन मॉल के सामने की घटना : गर्मियां शुरू होने के साथ ही बढ़ी चेन स्नेचिंग की वारदातें

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भुवाणा क्षेत्र स्थित सेलिब्रेशन मॉल के सामने मंदिर से लौटते समय वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक बदमाश बाइक से उतरा, पैदल-पैदल वृद्धा के नजदीक पहुंचा, बदमाश ने छीना-झपटी कर वृद्धा के गले से चेन लूटी और वृद्धा को धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। घटनाक्रम होता देख कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश बाइक की स्पीड तेज कर फरार हो गए। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि वृद्धा ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रहे हैं। | udaipur news | chain snatching in udaipur |वीडियो पर क्लिक कर देखें वारदात के सीसीटीवी फुटेज–

पुलिस ने बताया कि नवरतन कॉम्पलैक्स निवासी 65 वर्षीय रूपकुंवर जैन सेलिब्रेशन मॉल के सामने सुबह मंदिर गयी थीं। मंदिर से दर्शन कर करीब 8.30 बजे वे घर लौट रही थीं, तभी पीछे से पैदल-पैदल आए नकाबपोश बदमाश ने वृद्धा के गले पर झपट्टा मारा और चेन लूट ली, वृद्धा ने विरोध किया तो उन्हें धक्का दिया और पास में बाइक लेकर खड़े दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। chain snatching in udaipur when old lady returning from temple opposite celebration mall udaipur | udaipur chain snatching | chain snatching | crime in udaipur | udaipur police | chain snatching incident | udaipur latest news | udaipur news latest

महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है

गर्मियों के शुरू होने के साथ ही उदयपुर में चेन स्नेचिंग की वारदातें भी बढ़ गयी हैं। ऐसे में सुबह-शाम मंदिर जा रही या वॉक पर जा रही महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschain snatchingchain snatching during morning walkchain snatching gangchain snatching in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur Chain snatchingUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .