AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

5 मंजिला इमारत में आग : 9 लोगों की मौत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 18, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur news hindi Delhi Palam Fire Incident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के पालम इलाके की घटना : मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। दिल्ली के पालम इलाके में पालम मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को पांच मंजिला में इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों के मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल है। कई लोग घायल भी हुए है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। आग के कारणों का फिलहाल वास्तविक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन आरंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। Fire in Palam Delhi 9 Dead | Delhi News Palam | Delhi Palam Fire Incident | udaipur news hindi Delhi Palam Fire Incident

पालम इलाके में रामफल चौक के पास पांच मंजिला इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। शुरूआत में इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर की एक दुकान में आग लगी और कुछ ही देर में आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ के निर्देशन में 25 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर टीमों में बड़ी मशक्कत से आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को रेस्क्यू का काम शुरू किया। आसपास रहने वाले कई लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोगी भूमिका निभायी। मौके पर फायर ब्रिगेड़ के साथ-साथ एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। Delhi News Palam | Delhi Palam Fire Incident | udaipur news hindi Delhi Palam Fire Incident | Delhi Palam Fire

क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई

इस घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। आग की लपटे देख कुछ लोग उपर से नीचे कूद गए। उनको घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इमारत में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने के साथ ही इमारत को ठंडा करने काफी देर तक कूलिंग ऑपरेशन के साथ ही दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर जाकर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। तंग इलाका होने से दमकल टीमों को घटना स्थल तक फायर ब्रिगेड ले जाकर आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDelhi News in HindiDelhi News PalamDelhi Palam FireFire in Palam Delhi 9 Deadlatest news in hindinational newsudaipur news hindi Delhi Palam Fire Incident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .