AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होमगार्ड भर्ती दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, दौड़ते-दौड़ते बिगड़ी तबियत

Lucky Jain by Lucky Jain
March 18, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur Home Guard Recruitment Candidate Died during Run -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के गांधी ग्रांउड में चल रही होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट में बुधवार दोपहर एक अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान मौत हो गयी। अभ्यर्थी को 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी, 700 मीटर दौड़ के बाद उसकी अचानक तबियत खराब हुई, वह वहीं बेहोश हो गया, तत्काल मेडिकल टीम उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना बताया जा रहा है। udaipur news | Home Guard Recruitment udaipur | udaipur latest news | Home Guard | udaipur news latest | udaipur latest update

दौड़ के आखिरी 300 मीटर में जिंदगी हार गया युवक

पुलिस ने बताया कि गढ़ी, बांसवाड़ा निवासी नीलेश पाटीदार (27) पुत्र जगदीश की मौत हुई है। गांधी ग्राउंड में संभागस्तरीय होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट चल रहा है। नीलेश बांसवाड़ा से उदयपुर फिजिकल टेस्ट देने आया था। सभी अभ्यर्थियों को 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। सभी अभ्यर्थियों के साथ नीलेश पाटीदार ने दोपहर करीब 12.30 दौड़ शुरू की। नीलेश ने 700 मीटर दौड़ पूरी कर ली थी, तभी दौड़ते-दौड़ते उसकी तबियत खराब हुई और वह वहीं ग्राउंड में बेहोश हो गया। ग्राउंड में मौजूद पुलिस और मेडिकल टीम ने उसे तत्काल एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में लेकर उपचार शुरू किया। लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी और शाम तक पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Candidate Died During physical test Run |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCandidate Died during Recruitment testHome GuardHome Guard Recruitmentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur Home GuardUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .